हरियाणा में 45667 वोट्स नोटा को पड़े

भारत में सबसे पहले नोटा का इस्तेमाल पांच राज्यों की विधानसभा में 2013 में किया गया था । दरअसल 2004 की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने  ने 27 सितम्बर 2013 को नोटा का विकल्प उपलब्ध करवाने का आदेश दिया था। जिसमे सुप्रीम कोर्ट
 
Jagatkranti

भारत में सबसे पहले नोटा का इस्तेमाल पांच राज्यों की विधानसभा में 2013 में किया गया था । दरअसल 2004 की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने  ने 27 सितम्बर 2013 को नोटा का विकल्प उपलब्ध करवाने का आदेश दिया था। जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने कहा था की वोट देने के अधिकार में वोट ना देने का अधिकार भी शामिल है। जिसमें मतदाताओं को ईवीएम में यह दर्शाने का अवसर मिला कि अगर प्रत्याशी उपयुक्त नहीं है तो वे नोटा को अपना वोट दे  सकते हैं। उपरोक्त प्रत्याशीयों में से किसी को भी पसंद नहीं  करते अथवा इनमें से किसी को भी वोट करना नहीं चाहते। 

नोटा को मिले अधिक वोट, तो क्या होगा ?

चुनाव आयोग के मौजूदा नियमों के मुताबिक यदि नोटा को अधिक वोट मिलते है तो नोटा के बाद सबसे ज्यादा वोट प्राप्त करने वाला उम्मीदवार विजयी घोषित किया जाएगा। हालाँकि इसपर सवाल उठाने वाली याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। जिसपर सुप्रीमकोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब भी माँगा है। 

हरियाणा लोकसभा चुनाव के नतीजे -

हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके है। हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सींटों में देश की दो प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने 5 - 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं हरियाणा के लोकसभा चुनाव में नोटा को मिले वोटों की भी जानकारी दी जाएगी। 

अम्बाला लोकसभा 

अम्बाला लोकसभा सिंट पर कांग्रेस के उम्मीदवार वरुण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बंतो कटारिया को 47060 वोटों से पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है। वरुण चौधरी को अम्बाला लोकसभा से कुल 657745 वोट प्राप्त हुए वहीं नोटा को 6371 वोट मिले। 

भिवानी - महेंद्रगढ़ लोकसभा 

भिवानी - महेंद्रगढ़ लोकसभा सिंट पर बीजेपी के उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर ने कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह को 40809 वोटों से पछाड़ते हुए जीत दर्ज की है। चौधरी धर्मबीर को कुल 582735 मिले वहीँ नोटा को इस लोकसभा से कुल 5197 वोट प्राप्त हुए। 

फरीदाबाद लोकसभा - 

फरीदाबाद लोकसभा सिंट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। इस लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृषणपाल गुज्जर ने अपने प्रतिद्वंदी महेंद्र प्रताप सिंह को 172914 वोटों से पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है। कृषणपाल गुज्जर को कुल 788569 वोट प्राप्त हुए। वहीं नोटा को यहाँ से 6821मत प्राप्त हुए। 

हिसार लोकसभा - 

हिसार लोकसभा सिंट से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रणजीत चौटाला को 6338 वोटों से पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है। जयप्रकाश को कुल 570424 वोट प्राप्त हुए। नोटा को हिसार लोकसभा से 3366 वोट प्राप्त हुए। 

करनाल लोकसभा -

करनाल लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कोंग्रस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराज को 226881 वोटों से पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है। मनोहरलाल को कुल 721541वोट प्राप्त हुए। वहीँ नोटा को 3854 वोट प्राप्त हुए। 

कुरुक्षेत्र लोकसभा- 

धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में बीजेपी के प्रत्याशी नवीन जिंदल ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता से 29021 वोट अधिक प्राप्त कर जीत दर्ज की है। नवीन जिंदल को कुल 542175 वोट प्राप्त हुए। नोटा को इस लोकसभा से 2439 वोट प्राप्त हुए। 

रोहतक लोकसभा - 

रोहतक लोकसभा से कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। कोंग्रस के उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी से डॉ अरविन्द शर्मा से 342834 वोट अधिक लेकर जीत दर्ज की है। दीपेंद्र को कुल777256 वोट प्राप्त हुए वहीं नोटा को  2320 वोट प्राप्त हुए। 

सिरसा लोकसभा -

सिरसा लोकसभा सिंट भी कांग्रेस के खाते में गई है। यहाँ से शैलजा ने बीजेपी प्रत्याशी अशोक तंवर को 268497 वोटो से पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है। शैलजा को कुल 733823 वोट प्राप्त हुए। सिरसा लोकसभा से नोटा को 4123 वोट प्राप्त हुए। 

सोनीपत लोकसभा -

सोनीपत लोकसभा सिंट से कोंग्रस के सतपाल ब्रह्मचारी ने कोंग्रस के मोहनलाल बड़ोली को 21816 वोटों से पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज करवाई है। सतपाल ब्रह्मचारी को कुल 548682 वोट प्राप्त हुई। वहीँ नोटा को कुल 2320 वोट प्राप्त हुए।

गुरुग्राम लोकसभा - 

गुरुग्राम लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के राज बब्बर को 73465 वोटों से पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है। राव इंद्रजीत को कुल 805161 वोट प्राप्त हुए। वहीँ  नोटा को 6417 वोट प्राप्त हुए।