आरिफ खान उर्फ आशु ने खुद को हिंदू बताकर प्रेम जाल में फंसाया, हिंदू रिती रिवाज से शादी की और फिर शुरू हुआ प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का सिलसिला

 
domestic violence
उसने कहा कि धोखे से उसकी शादी कराई गई है। इसका विरोध करने पर नामजद उसे प्रताड़ित करने लगा। कई बार उसे पीटा। यहां तक कि जातिसूचक शब्द भी कहे। इस दौरान पति ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए।

यमुनानगर ( राकेश भारतीय)एक महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप हैं। दूसरा आरोप ये भी है कि पति ने शादी से पहले खुद को हिंदू बताया। महिला के मुताबिक करीब ५ वर्ष पहले वह छछरौली स्कूल में पढ़ती थी। उस समय छछरौली निवासी आरिफ खान उर्फ आशु से उसकी मुलाकात हुई। नामजद ने उस समय खुद को हिंदू बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद वह उसे बहला फुसलाकर मोहाली के खरड़ में किरतपाल व हरिंद्र कौर के पास लेकर गया। जहां पर नामजद ने उसके साथ संबंध बनाए। 24 अगस्त 2021 को नामजद ने उसके साथ हिंदू रिती रिवाज से शादी की और हाईकोर्ट चंडीगढ से सुरक्षा हासिल कर ली थी। इसके बाद वह कुछ दिन तक पंजाब में रहे। यही पर नामजद की माता मंजू भी उससे मिलने आई। जिसके बाद पता लगा कि आशु मुसलमान है। उसने कहा कि धोखे से उसकी शादी कराई गई है। इसका विरोध करने पर नामजद उसे प्रताड़ित करने लगा। कई बार उसे पीटा। यहां तक कि जातिसूचक शब्द भी कहे। इस दौरान पति ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। बाद में नामजद उसे छछरौली लेकर आ गया। यहां पर भी उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। नामजद ने जनवरी 2022 में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। छछरौली पुलिस मामले की जांच कर रही है।