पंचकूला में भाजपा की समीक्षा बैठक, सीएम नायब सिंह सैनी कर रहे अध्यक्षता, कई नेता भी मौजूद

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पंचकूला के सकेतड़ी स्थित भाजपा के राज्य स्तरीय कार्यालय पंचकमल में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता क रहे हैं।
 
jagatkranti

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पंचकूला के सकेतड़ी स्थित भाजपा के राज्य स्तरीय कार्यालय पंचकमल में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता क रहे हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सुभाष बराला, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, हिसार से बीजेपी के उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला, फरीदाबाद उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर, सिरसा से उम्मीदवार अशोक तंवर, सोनीपत से प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली समेत तमाम नेता मौजूद हैं।

वहीं सीएम सीएम नायब सिंह सैनी ने कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और गुलदस्ता भी दिया।

इसके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, राज्य मंत्री महिपाल ढांडा व राज्य मंत्री सुभाष सुधा भी बैठक में मौजूद है।