सिरसा में निकाली गई स्कूटी रैली, विधायक गोपाल कांडा और भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका हुए शामिल

हरियाणा में लोकसभा चुनाव 25 मई को है और 25 मई को ही सिरसा सहित हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम 3 दिन रह गए है और सिरसा में अब चुनाव प्रचार बड़ी तेजी से राजनीतिक दलों द्वारा किया जा रहा है।
 
Jagatkranti

 हरियाणा में लोकसभा चुनाव 25 मई को है और 25 मई को ही सिरसा सहित हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम 3 दिन रह गए है और सिरसा में अब चुनाव प्रचार बड़ी तेजी से राजनीतिक दलों द्वारा किया जा रहा है। सिरसा में एक और जहां कांग्रेस , इनेलो , जजपा द्वारा चुनाव प्रचार तेजी से किया जा रहा है। वहीं दूसरी और भाजपा ने भी अपने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया है। सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में आज एक स्कूटी रैली का आयोजन किया गया है जिसमें सिरसा के विधायक गोपाल कांडा और भाजपा उम्मीदवार डॉ अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर शामिल हुए। अवंतिका तंवर और गोपाल कांडा ने स्कूटी रैली को भगत सिंह स्टेडियम से रवाना किया। इस मौके पर सभी नेता और मौजूदा लोग राम मय रंग में रंगे नजर आए और सभी लोगों ने अशोक तंवर की जीत का दावा भी किया। 
 

सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि आज सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम से एक रैली का आयोजन किया गया है जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया है। आज से ही डॉ अशोक तंवर की भारी मतों से जीत को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक तंवर के चुनाव प्रचार में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी NDA का हिस्सा है और अशोक तंवर की हलोपा द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि सिरसा में हर हाल में कमल का फूल खिलेगा। 

वहीं अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष और सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, भाजपा नेता गोबिंद कांडा की पूरी टीम तंवर के चुनाव में साथ दे रही है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि अशोक तंवर सभी लोगों के प्यार और आशीर्वाद से जरूर जीत हासिल करेंगे। अवंतिका तंवर ने दावा किया है कि 4 जून को अशोक तंवर 4 लाख वोटों से जीत हासिल करेंगे और NDA 400 का आंकड़ा क्रॉस करेगी। उन्होंने कहा कि 4 जून को नरेंद्र मोदी एक बार फिर से तीसरी बार पीएम बनेंगे।