हरियाणा में अभी बढ़ेगी ठंड! IMD ने इन जिलों में जारी किया Yellow अलर्ट
हरियाणावासियों को ठंड से कुछ राहत मिली है लेकिन इसी बीच मौसम को लेकर चेतावनी जारी हो गई है।
Jan 27, 2025, 19:02 IST

हरियाणावासियों को ठंड से कुछ राहत मिली है लेकिन इसी बीच मौसम को लेकर चेतावनी जारी हो गई है। बता दें कि प्रेदश में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में धुंध के साथ ही शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों में रविवार को शीतलहर का अलर्ट जारी किया था। आज फिर मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट 11 जिलों में जारी किया है। बाकि के 11 जिलों में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि आज मौसम शुष्क रहेगा। 28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हावएं हल्की गति से चलने से तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और देर रात कोहरा छाने की संभावना है। 28 जनवरी से एक बार फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में फिर से शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 29 जनवरी तक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।