हिसार से जीते कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश, चौटाला परिवार को मिली करारी हार

हरियाणा के हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली है। यहां कांग्रेस के जयप्रकाश को 570424 वोट मिले हैं और भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला को 63381 वोट से हराया है। रणजीत सिंह को 507043 वोट मिले हैं। वहीं जजपा से नैना और इनेलो से सुनैना...
 
Jagatkranti

हिसार : हरियाणा के हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली है। यहां कांग्रेस के जयप्रकाश को 570424 वोट मिले हैं और भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला को 63381 वोट से हराया है। रणजीत सिंह को 507043 वोट मिले हैं। वहीं जजपा से नैना और इनेलो से सुनैना चौटाला को भी करारी हार मिली है।

चौथी बार सांसद बने जयप्रकाश

चौथी बार सांसद बने जयप्रकाश ने 20 साल बाद फिर से कांग्रेस को विजय दिलाई। पिछले 15 साल से हिसार में आकर लोगों से मिलने जुलने का रणजीत सिंह का रसूख भी काम नहीं आया। शहरी मतदाताओं ने भी भाजपा का उतना साथ नहीं दिया, जितना भाजपा उम्मीद लगाकर बैठी थी।

हिसार लोकसभा सीट को लेकर भाजपा ने एक नए समीकरण पर काम करते हुए निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह पर दांव खेला था। जिससे भाजपा में टिकट के प्रमुख दावेदार कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई, रणबीर गंगवा के समर्थकों में मायूसी हो गई थी। किसी विधायक को पार्टी में शामिल कर उसे कुछ मिनट बाद ही टिकट देना पार्टी कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया। कार्यकर्ताओं में असंतोष गहराता चला गया। भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह ने मतदान से दो महीने पहले ही प्रचार शुरू कर दिया था। प्रचार के तीसरे ही दिन उनका विरोध शुरू हो गया था। विरोध का यह अभियान मतदान से चार दिन पहले तक जारी रहा। किसानों ने उनसे सवाल पूछने जारी रखा। रणजीत सिंह जवाब नहीं दे पा रहे थे।