हरियाणा सरकार को गिराने की कोशिश में कांग्रेस, अब राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

हरियाणा में सियासी भूचाल आने के बाद हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। जिसके बाद अब हरियाणा कांग्रेस भी सरकार को गिराने की कोशिश में नजर आ रही है। बता दें कि अब हरियाणा कांग्रेस ने भी राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।
 
jagatkranti

हरियाणा में सियासी भूचाल आने के बाद हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। जिसके बाद अब हरियाणा कांग्रेस भी सरकार को गिराने की कोशिश में नजर आ रही है। बता दें कि अब हरियाणा कांग्रेस ने भी राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। नूंह से विधायक आफताब अहमद ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। साथ ही कांग्रेस ने सरकार के फ्लोर टेस्ट की मांग उठाई है।

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सरकार बहुमत खो चुकी है। वहीं कांग्रेस ने राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। साथ ही कहा कि राष्ट्रपति शासन लागू करके जल्द ही चुनाव करवाए जाएं।

गौरतलब है कि इससे पहले आज पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिखा। दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल से विधानसभा का सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम मौजूदा सरकार का समर्थन नहीं करते हैं और हरियाणा में किसी भी दूसरे राजनीतिक दल की ओर से सरकार बनाने में समर्थन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं।