लोकसभा चुनाव में दुष्यंत ने किया जीत का दावा, बोले- बैठक के बाद 10 प्रत्याशियों की जल्द होगा घोषणा

लोकसभा चुनावों को ज्यादा समय नहीं रहा और चुनावों को लेकर सभी पार्टियां हरियाणा में सभी 10 सीटों पर जीत का दावा कर रही हैं। वहीं हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गांव मिर्चपुर पहुंचे, जहां वो पत्रकारों से मुखातिब हुए।
 
jagatkranti

हिसार (विनोद सैनी)लोकसभा चुनावों को ज्यादा समय नहीं रहा और चुनावों को लेकर सभी पार्टियां हरियाणा में सभी 10 सीटों पर जीत का दावा कर रही हैं। वहीं हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गांव मिर्चपुर पहुंचे, जहां वो पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जेजेपी पार्टी सभी दस लोकसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी। साथ ही ये भी कहा कि लोकसभा का ये चुनाव विधानसभा का ट्रेलर है।

जल्द पार्टी के प्रत्याशियों को किया जाएगा घोषित

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी दस लोकसभा की सीटों पर जन जागरण अभियान चलाए हुए है। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा में मेरी ड्यूटी लगाई गई है। इसलिए कार्यकर्ताओं को नए वोट बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। भू-क्षेत्र पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। पार्टी की जल्द ही बैठक होगी, जिसमें सभी दस प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

भाजपा के चार सो के सपने को इलेक्ट्रोल तोड़ेगीदुष्यंत

भाजपा पार्टी कुछ सीटों पर अगर प्रत्याशी बदलता है, तो ये भाजपा की कमजोरी को दर्शाएगी। भाजपा के प्रत्याशियों के विरोध के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्हें जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। मैंने भी सरपंचों के साथ बैठक करके उनके सवालों के जवाब दिए। देश की सबसे बड़ी पंचायत में प्रदेश की आवाज बुलंद करने वाला कोई सांसद नहीं था। इसकी जनता ने काफी कमी महसूस की, लेकिन अगली बार ये कमी महसूस नहीं होगी। 25 मई को पता चल जाएगा भाजपा के चार सो के सपने को इलेक्ट्रोल तोड़ेगी। भाजपा केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन ये पहली बार नहीं इससे पहले भी अलग-अलग पार्टियों ने इसका इस्तेमाल किया है।