"पहले 4 चरण के चुनाव ने BJP की विदाई तय कर दी", कांग्रेस नेता जयराम रमेश का दावा

प्रधानमंत्री हमारे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं और सबसे ज्यादा पीएम मोदी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो 5 न्याय और 25 गारंटी का प्रचार किया है ये कहना है राष्ट्रीय कांग्रेस के जयराम रमेश का जो आज रांची में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन...
 
agatkranti
रांची: प्रधानमंत्री हमारे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं और सबसे ज्यादा पीएम मोदी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो 5 न्याय और 25 गारंटी का प्रचार किया है ये कहना है राष्ट्रीय कांग्रेस के जयराम रमेश का जो आज रांची में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन करते हुए कही।

जयराम रमेश ने कहा कि पहले 4 चरण के चुनाव ने भाजपा की विदाई तय कर दी है। पहले 2 चरण के चुनाव के बाद ही मोदी जी दक्षिण में साफ तो उत्तर में मध्य, पश्चिम में हाफ हो गए हैं। 4 चरणों में 389 सीटों पर हुए चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन को स्पष्ट जनादेश होना तय हो गया है। अभी तीन चरण के चुनाव और होने हैं पर इसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है और मोदी की विदाई तय हो गयी है। जयराम रमेश ने कहा कि हमारा विश्वास 5 न्याय और 25 गारंटी से तय होता है। इस देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, यानी हर युवा की पहली नौकरी पक्की। उन्होंने कहा कि हम इस देश की किसानों का कर्ज माफ करेंगे और (एमएसपी) MSP को कानूनी दर्जा दिया जाएगा।

जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं उनकी भाषा में ये दिखाई दे रहा है। जयराम रमेश ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से 4 सीधे सवाल पूछता हूं। पहला सवाल... जो इस चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण हैं। 400 पार इसलिए चाहिए कि वो संविधान बदल सकें। हमारी लड़ाई इसको अक्षुण रखने की है। वो संविधान इसलिए बदलना चाहते हैं कि वो आरक्षण के खिलाफ हैं, दूसरा सवाल... क्यों आप जातीय जनगणना कराने से भागना चाहते हैं, तीसरा सवाल ये है कि क्या ये सच नहीं है कि आपने सभी कानूनों में संशोधन लाया है जो कानून बनाये गए थे। आदिवासियों, दलितों और ओबीसी के हितों को सुरक्षित रखने के लिए बदलाव इसमें किया है।