करनाल के पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा कांग्रेस में शामिल, दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में थामा पार्टी का 'हाथ'

करनाल के पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा अपने साथियों सहित दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के द्वारा उनको और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया। जिसके कारण उनको मानसिक तनाव सहना पड़ा, इसलिए उन्होंने भाजपा...
 
jagatkranti

करनाल : करनाल के पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा अपने साथियों सहित दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के द्वारा उनको और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया। जिसके कारण उनको मानसिक तनाव सहना पड़ा, इसलिए उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया था। अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।

आपको बता दें कि  2014 विधानसभा चुनाव में उन्होंने करनाल विधानसभा से मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में वो हार गए थे। उनकी पत्नी आशा वाधवा करनाल नगर निगम का चुनाव लड़ चुकी है और  मनोज वाधवा नगर निगम के 5 साल तक डिप्टी मेयर रह चुके हैं।