हरियाणा में लू ने तोड़ा 42 साल का रिकॉर्ड, देश भर में सिरसा रहा सबसे गर्म, जानें कब होगी बारिश

हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि कुछ हद तक पारा गिरा है, लेकिन अब प्रदेश को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने सूबे में बारिश की संभावनाएं जताई हैं।
 
jagatkranti

हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि कुछ हद तक पारा गिरा है, लेकिन अब प्रदेश को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने सूबे में बारिश की संभावनाएं जताई हैं। 3 जून से छह जून तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली है। हालांकि, बीते दिन दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल में बारिश के चलते यहां पर उमस अब देखने को मिल रही है।
 

अहम बात है कि प्रदेश में बीते 21 दिन से लू चल रही है और 42 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले 1982 में 19 दिन तक लू चलने का रिकॉर्ड था।हरियाणा में जून महीने में गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी सताती रहेगी। 50 डिग्री में झुलस रहे हरियाणा के सिरसा में पारा पांच डिग्री तक गिरा है और यहां पर रविवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज हुआ है, जो कि प्रदेश में सबसे अधिक था।