ठेकेदारों के लिए अहम खबर, सरकारी कामों का कॉन्ट्रैक्ट लेने से पहले जान लें जरूरी शर्तें

देशभर में पड़ रही भयंकर गर्मी और हीट वेव ने आज सभी का ध्यान पर्यावरण की और खींच लिया है। बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित करने के लिए हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बड़ा कदम उठाया है।
 
jagatkranti

देशभर में पड़ रही भयंकर गर्मी और हीट वेव ने आज सभी का ध्यान पर्यावरण की और खींच लिया है। बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित करने के लिए हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बड़ा कदम उठाया है। असीम गोयल ने कहा कि आज प्रकृति और पर्यावरण का संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने हरियाणा को हरा भरा बनाने के लिए अपने विभागों के मुख्य अधिकारियों को अहम आदेश दिए हैं।

जानकारी देते हुए परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बताया कि उनके अधीन आने वाले परिवहन विभाग और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को ये आदेश दे दिए हैं कि उनके विभाग के कार्य का कोई भी टेंडर किसी भी ठेकेदार को दिया जाता है तो उस ठेकेदार को हरियाणा में पेड़ लगाने होंगे।

पेड़ों की संख्या टेंडर की कीमत पर करेगी निर्भर

असीम गोयल ने बताया कि पेड़ों की संख्या टेंडर की कीमत पर निर्भर करेगी। उन्होने बताया कि अगर टेंडर 1 से 20 लाख तक का होगा तो 20 पेड़ लगाने होंगे और अगर टेंडर 50 लाख तक का होगा तो 50 पेड़ और अगर टेंडर 1 करोड़ करोड़ का होगा तो 100 पेड़ लगाकर देने होंगे। उन्होंने बताया कि टेंडर की कीमत के साथ साथ पेड़ों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। इसके लिए असीम गोयल ने विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि पर्यावरण को लेकर ऐसा निर्णय लेने वाले असीम गोयल देश के पहले मंत्री है।

भीषण गर्मी जहां इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो रही है वहीं पशु पक्षियों के लिए भी गर्मी घातक साबित हो रही है। इसी बीच पर्यावरण को बचाने के लिए हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल द्वारा उठाया गया कदम अपने आप में किसी मंत्री द्वारा उठाया गया पहला अनूठा कदम है।