सुशील गुप्ता से खास बातचीत में कई मुद्दों को लेकर खुलकर बोले लोकसभा प्रत्याशी

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट इस समय हरियाणा की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। इसका कारण है की सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी पार्टियों की पैठ बनाने के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं।
 
jagatkranti

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट इस समय हरियाणा की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। इसका कारण है की सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी पार्टियों की पैठ बनाने के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं। कुरुक्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके नवीन जिंदल के सामने हरियाणा की धरा पर पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता इंडिया गठबंधन से मैदान में उतारे गए हैं। वही इनेलो पार्टी के अभय चौटाला भी पार्टी में दम भरने के लिए जी जान से जुटे है। कुरुक्षेत्र की इस महाभारत में जजपा भी पीछे नही है, पार्टी ने कैथल के पाला राम सैनी को मैदान में उतारा है। इन सबके बावजूद चुनाव में दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक देखा जा रहा है। इसी कड़ी में चुनावी दौरे के दौरान कैथल पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता से चुनाव को लेकर बातचीत की गई बातचीत के कुछ अंश:

 
प्रश्न: आप एनडीए के मुद्दे सही मानते हैं या इंडिया गठबंधन के ?

उतर: इण्डिया गठबंधन के मुद्दे बिल्कुल सही औ

थ्यों पर आधारित हैं, आप आदमी के मुद्दों को उठाया गया है। एनडीए के 90% चुनावी मुद्दे से जनता का कोई मतलब नहीं अपनी कमियां छुपाने के लिए जाति धर्म के मुद्दे उठा रहे है।

 
प्रश्न: क्या आपको पहले टिकट मिलने का फायदा होगा। 

उत्तर: पहले टिकट मिलने का मुझे पूरा फायदा होगा। पूरे लोकसभा में 900 के करीब गांव है जिनमे से 700 से अधिक को अब तक कवर कर चुका हूँ। जिसमे जनता के साथ सीधा जुड़ाव हो रहा है। लोग भाजपा सरकार से बहुत तंग है।

 
प्रश्न: अगर आप चुनाव जीते हैं तो सबसे पहले क्या करेंगे ?

उत्तर: सबसे पहले शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत किया जाएगा। क्षेत्र की सभी समस्याओं को लोकसभा में उठाकर समाधान करवाया जाएगा।


प्रश्न: आपके चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कौन से बड़े नेता प्रचार करेंगे।

उतर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कोंग्रेस के पर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरियाणा के मजबूत नेता भूपेन्द्र हुड्डा, सचिन पायलेट, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित आदि बड़े नेता भी चुनाव प्रचार करेंगे।

 
प्रशन: आपका मुकाबला किस प्रत्याशी से है ?

उतर: मेरा मुकाबला किसी से नही है। दुसरे प्रत्याशी दुसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं।


प्रश्न: क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल के प्रचार में आने के बाद गठबंधन को लाभ होगा।

उतर: केजरीवाल के प्रचार से इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी। शेर पिंजरे से बाहर आ गया है, पूरी तरह से दहाड़ कर भाजपा का सफाया होगा।

 
प्रश्न: इंडिया गठबंधन प्रदेश में कितनी सीट जीत पाएगा।

उत्तर: प्रदेश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है, प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगें।

 
प्रशन: कांग्रेस में गुटबाजी है इसे कैसे संभालेंगे। 

उतर: कांग्रेस में कोई गुटबाजी नही है, मेरे चुनाव में सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।


प्रश्न: भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को कैसे देखते हैं।

उतर: भाजपा की दोनों सरकारों ने बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। विकास के नाम पर एक भी इंट नही लगाई। शिक्षा और स्वास्थ्य को पतन की और लर गए। दोनों सरकारों से प्रत्येक वर्ग दुखी है इससे जल्दी छुटकारा पाना चाहती है।


प्रश्न: इनेलो और जजपा को कहां देखते हैं।

उतर: इनेलो और जजपा वोट कटवा पार्टी है। ये भाजपा की बी टीम है। लोकसभा चुनाव के बाद इनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

 
प्रश्न: चुनाव के बाद केंद्र में किस पार्टी की सरकार बनेगी।

उतर: आगामी चार जून को नतीजे चौंकाने वाले होगें। जनता के आशीर्वाद से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।