जन सेवा क्रांति पार्टी ने अपने प्रचार को दी रफ्तार, जनसंपर्क अभियान के साथ ही जनसभा को किया संबोधित

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे जन सेवक क्रांति पार्टी का प्रचार अभियान भी रफ्तार पकड़ता जा रहा है। पार्टी के संस्थापक अंकित अलघ के नेतृत्व में जन सेवक क्रांति पार्टी ने कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर 7 एक्सटेंशन, कटारिया मार्केट,...
 
jagatkranti

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे जन सेवक क्रांति पार्टी का प्रचार अभियान भी रफ्तार पकड़ता जा रहा है। पार्टी के संस्थापक अंकित अलघ के नेतृत्व में जन सेवक क्रांति पार्टी ने कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर 7 एक्सटेंशन, कटारिया मार्केट, सेक्टर 7, में अपना जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपनी पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए आने वाली 25 मई को अपने प्रत्याशी विजय यादव को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

पार्टी के संस्थापक अंकित अल्घ ने लोगों को अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर की याद दिलाते हुए कहा कि हर ग्रहणी को रसोई में सबसे पहले गैस सिलेंडर की जरूरत होती है। चुनाव आयोग ने उन्हें हर घर की रसोई से जुड़ा हुआ चुनाव चिह्न दिया है ताकि सभी को याद रहे कि महंगाई को दूर करने के लिए इसी चुनाव चिन्ह पर अपनी मोहर लगाकर भाई विजय यादव को देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में पहुंचना है। इस दौरान लोगों ने पार्टी की नीतियों को काफी सराहा और आश्वस्त किया कि आने वाली 25 तारीख को वह भाई विजय यादव को अपना कीमती वोट देकर संसद तक पहुंचाएंगे। 

इसके साथ ही पार्टी ने रतन गार्डन में एक जनसभा का भी आयोजन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के संस्थापक अंकित अलघ ने कहा कि आज जनता भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। 30 साल से गुड़गांव लोकसभा की सीट पर राव इंद्रजीत सिंह राजा की तरह विराजमान है जिन्हें अपनी प्रजा जानी गुड़गांव लोकसभा के अंतर्गत रहने वाली जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। मैं पूरे 5 साल अपने राजघराने में ही रहते हैं और चुनाव नजदीक आते ही जनता के बीच जाकर उन्हें झूठे आश्वासन देकर बरगलाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह कांग्रेस में थे तब वह भाजपा को बुरा बताते थे और अब जब मैं भाजपा में है तो वह कांग्रेस को बुरा बताते हैं। यह पूरा ढोंग उन्होंने केवल सत्ता में रहने के लिए ही किया है। 

अंकित अलघ ने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज तक वह गुडगांव तो नहीं आए हैं लेकिन चुनाव नजदीक आते ही उनकी सारी रिश्तेदारी गुड़गांव और फरीदाबाद में ही निकल आई है। वह अब जाति का खेल खेलते हुए लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। आज जब वोट मांगने हैं तो वह जनता के बीच है लेकिन कल वापस बॉलीवुड की माया नगरी में वह लौट जाएंगे ऐसे में जनता को उनसे मिलने के लिए तरसना ही पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि जन सेवक क्रांति पार्टी की शुरुआत गुड़गांव से ही हुई है और इसका हर एक सदस्य कोई नेता नहीं है। इसमें हर सदस्य से चाहे वह उच्च पद पर आसीन हो या एक सामान्य रूप से सदस्य हो सभी समान रूप से जनसेवक ही हैं। उन्होंने कहा कि वह नेता बनकर नहीं बल्कि सेवक बनाकर लोगों की सेवा करने के लिए ही आए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह आने वाली 25 तारीख को जन सेवक क्रांति पार्टी को वोट देकर अपने सेवक को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचा दें ताकि आपके अपने क्षेत्र का समान रूप से विकास हो सके और जनता को परेशान देना होना पड़े।

इस अवसर पर जन सेवक क्रांति पार्टी के प्रत्याशी विजय यादव ने कहा कि वह जनता की समस्याओं को शुरू से ही प्रमुखता से उठाते आए हैं और आगे भी जनहित सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कि वह उन नेताओं की तरह नहीं है जो केवल वोट बटोरने के लिए जनता के बीच आए और चुनाव जीतने के बाद अपने राजमहल में आराम करें। जनता के बीच रहकर ही जन सेवा को अपना परम धर्म मानते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जो सत्ता की लालच में बार बार पार्टी बदल रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बावजूद भी वह अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं कर पाए तो अब आगे क्या करेंगे इसका अंदाजा जनता खुद लगा सकती है। उन्होंने कहा कि जन सेवक क्रांति पार्टी का जन सेवक ही गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र की जनता का ध्यान रख सकता है और गुड़गांव के विकास के लिए अपनी अहम भूमिका निभा सकता है।