JJP को लगा एक और झटका, जजपा के प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने की इस्तीफा देने की घोषणा
अंबाला से जन नायक जनता पार्टी को पहला झटका लगा है। जजपा के प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने जजपा से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला को भेजने की बात कही है।
Apr 19, 2024, 13:32 IST

अंबाला से जन नायक जनता पार्टी को पहला झटका लगा है। जजपा के प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने जजपा से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला को भेजने की बात कही है।
हरपाल कंबोज ने कहा वह निजी कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके पार्टी से मनभेद हैं, मतभेद नहीं। उन्होंने कहा कि वह अभी किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं, आगे का फैसला टीम से बातचीत करके लेंगे।
गौरतलब है कि हरपाल कंबोज 2019 में अंबाला शहर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला व जजपा से हाल ही में अलग हुए निशान सिंह के नजदीकी माने जाते थे।