स्टार प्रचारक ना बनाए जाने पर Kiran Chaudhary का तंज, बोलीं- जो स्टार क्वालिटी मेरी है, वो किसी और में नहीं

हरियाणा के तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो स्टार क्वालिटी मेरी है, वो किसी और में तो नहीं है। विपक्ष चाहे कितना भी इश्यू बनाएं।किरण चौधरी मंगलवार को सिरसा लोकसभा...
 
jagatkrant
फतेहाबादः हरियाणा के तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो स्टार क्वालिटी मेरी है, वो किसी और में तो नहीं है। विपक्ष चाहे कितना भी इश्यू बनाएं।किरण चौधरी मंगलवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए चुनाव प्रचार करने फतेहाबाद पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि उनके ससुर चौधरी बंसीलाल ने पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करवाया। अन्य मुख्यमंत्रियों की तरह क्षेत्रवाद नहीं किया। चौधरी बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह से जुड़े कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में हैं और वह आज भी उनको याद करते हैं।

किरण ने कहा कि उनका सफर बहुत ही कठिन रहा है। बहुत सारी ऐसी ताकतें हैं, जो कोशिश करती हैं कि हम आगे न बढ़ पाएं। इन चीजों को निपटाने में उन्हें काफी समय लगा है। मगर अब पूरे प्रदेश का दौरा कर पुराने कार्यकर्ताओं से मिलूंगी। भिवानी लोकसभा क्षेत्र में राव दान सिंह के कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचने को लेकर किरण चौधरी ने कहा कि मैं तोशाम से विधायक हूं। हम पार्टी से बंधे हुए लोग हैं। कई लोग षड्यंत्र में कामयाब हो गए हैं। समय-समय की बात है। यह तो चौधरी बंसीलाल बड़ा वृक्ष थे, उनकी जड़ें बहुत मजबूत हैं। समय आने पर उन लोगों को पता चल जाएगा।