Krishnapal Gurjar ने गांव बामनीखेड़ा में किया चुनाव प्रचार, Congress पार्टी पर जमकर साधा निशाना

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने आज पलवल के गांव बामनीखेड़ा में चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा कृष्णपाल गुर्जर को स्मृति चिन्ह भेट कर...
 
jagatkranti

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने आज पलवल के गांव बामनीखेड़ा में चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा कृष्णपाल गुर्जर को स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया। 

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लोगों को भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर लगातार विश्वास बढ़ता जा रहा है। जनता ने नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। भाजपा सरकार ने सैनिकों को पूरा सम्मान दिया है। भारतीय सेना को हथियारों से लैस किया गया है। सेना को बुलेट प्रूफ जैकेट और बर्फ में पहनने के जूते,वन रैंक वन पेंशन देने का काम किया। देश का हर सैनिक मोदी सरकार का दिवाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में फैसले लेते है। जिससे मोदी जी की सकारात्मक सोच के बारे में पता चलता है। 

मोदी जी के फैसलों से कांग्रेस में बौखलाहट बनी हुई है। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है,जबकि कांग्रेस प्रत्याशी महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करती है। जो लोग बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते वह महिलाओं का सम्मान क्या करेगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगा रही है। जबकि बीजेपी की आरक्षण को समाप्त करने की सोच नहीं है।

 कांग्रेस पार्टी ही संविधान में संशोधन करने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि किसी की ताकत नहीं है जो अनुसूचित जाति के आरक्षण को समाप्त कर दें। डा.भीमराव अंबेडकर के संविधान को कोई नहीं बदल सकता। देश का संविधान खतरे में नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी खतरे में है। कांग्रेस का इंडिया गठबंधन पाकिस्तान की भाषा बोलता है। यह देश हित में नहीं है। कांग्रेस ने देश का अहित किया है और देश के सैनिकों का मनोबल कमजोर करने का काम किया है।