Fatehabad के गांवों में चुनाव प्रचार करने पहुंची Kumari Selja, बोले- भाजपा के खोखले दावे और जुमलेबाजी की पोल खुली

सिरसा से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा आज  फतेहाबाद के गांवों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने   जेजेपी व भाजपा पर जमकर निशाने साधे।
 
jagatkranti

सिरसा से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा आज  फतेहाबाद के गांवों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने   जेजेपी व भाजपा पर जमकर निशाने साधे।  

उन्होंने कहा कि वे चुनाव जीत रही हैं, बड़ी जीत का दावा तो नहीं करती, लेकिन भाजपा 400 पार के नारे पर ही अटकी रहेगी। जनता कांग्रेस के साथ आगे बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के खोखले दावे और जुमलेबाजी की पोल लोगों में अब खुल चुकी है।

भाजपा फ्री अनाज के नाम पर गर्मी में भी बाजरा दे रही है और बाजरे को तो पशु भी इस मौसम में मुंह नहीं लगाते। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर 10 किलो अनाज हर परिवार को देंगे और हर गरीब परिवार की महिला को सालाना एक लाख रुपये दिए जाएंगे। 

भाजपा 70 साल का हिसाब मांगती है, लेकिन पहले 10 साल का हिसाब किताब दें। 27 करोड़ लोगों को कांग्रेस ने गरीबी रेखा से बाहर निकाला उन्हें फिर भाजपा ने नीचे धकेलने का काम किया। भाजपा की आदत हो गई है लोगों से झूठ बोलने की लेकिन अब जनता इनके झूठे दावों में नहीं आएगी और लोगों में कांग्रेस को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।