कुरुक्षेत्र लोकसभा का चुनाव हरियाणा विधानसभा का रास्ता निर्धारित करेगा: भूपेंद्र हुड्डा

कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र की अनाज मंडी में आयोजित रैली में आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा का चुनाव हरियाणा विधानसभा का रास्ता निर्धारित करेगा, क्योंकि 10 सालों में भाजपा...
 
jagatkranti

 कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र की अनाज मंडी में आयोजित रैली में आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा का चुनाव हरियाणा विधानसभा का रास्ता निर्धारित करेगा, क्योंकि 10 सालों में भाजपा सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी व्यापार में नंबर वन बना दिया है। 

इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के साथ इंडिया गठबंधन उम्मीदवार सुशील गुप्ता, लाडवा विधायक मेवा सिंह, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा व तमाम कांग्रेसी तथा आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद रहे। भारी संख्या में उमड़े जन सैलाब से हुड्डा ने गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

हुड्डा ने कहा कि संविधान बचाने के लिए गठबंधन का रास्ता चुना गया। क्योंकि प्रजातंत्र बचेगा, तभी लोगों के अधिकार बच पाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने किसी भी वर्ग का ख्याल नहीं रखा। यही कारण है कि हर वर्ग में हाहाकार मचा है। उन्होंने लाडवा बाइपास फॉर लर्निंग मार्ग न बनने की बात भी उठाई। गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का दमन किया है और इस प्रत्याशी पर प्रधानमंत्री ने आरोप लगाए थे। उसे ही पता नहीं ऐसा क्या देखा टिकट दे दिया।