लोकसभा चुनाव: जालंधर में पूर्व सी.एम. ने किराए पर लिया घर, AAP में जानें की तैयारी में ये कांग्रेसी नेता

पंजाब में जालंधर में पूर्व सी.एम. चन्नी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि चन्नी का जालंधर सीट पर लड़ना लगभग तय है।
 
jagatkranti

पंजाब डेस्क: पंजाब में जालंधर में पूर्व सी.एम. चरणजीत चन्नी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि चन्नी का जालंधर सीट पर लड़ना लगभग तय है। दरअसल, पूर्व सी.एम. चन्नी ने जालंधर में घर किराए पर लिया है। जानकारी मिली है कि चुनाव प्रचार के चलते उन्होंने जालंधर के मॉडल टाउन के नजदीक श्री गुरु तेग बहादुर नगर में 2 महीने के लिए घर लिया है। कांग्रेसी नेता हंसराज बंगा ने कहा कि वह चरणजीत सिंह से घर का किराया नहीं लेंगे।

वहीं कांग्रेसी विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी व उनकी मां को लेकर राजनीति में हलचल नजर आ रही है। बता दें कि विधायक बिक्रमजीत व मां कर्मजीत कौर कांग्रेस छोड़ आप का दामन थामने जा रहे हैं। दोनों के चंडीगढ़ पहुंचने की चर्चा है। जिक्रयोग्य है कि लोकसभा के चलते पार्टियों में दल-बदल जारी है।