हरियाणा की राजनीति में जल्द मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करेंगे: भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हथीन के गांव बहीन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप केवल लोकसभा में महेंद्र प्रताप को वोट देकर विजयी बनाएं।
 

पलवल: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हथीन के गांव बहीन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप केवल लोकसभा में महेंद्र प्रताप को वोट देकर विजयी बनाएं। हरियाणा में अगली सरकार में खुद बना दूंगा। क्योंकि चंडीगढ़ पहुंचने का रास्ता दिल्ली से ही होकर गुजरेगा। ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब महेंद्र प्रताप दिल्ली पहुंचेंगे।

हुड्डा ने कहा कि वो पूरे हरियाणा में जनसभाएं कर रहे है। जिस तरह से जनता का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है उससे ये साबित होता है कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है और यही लहर हरियाणा में भाजपा का इस चुनाव में सुपड़ा साफ करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़के सहित सहित कई बड़े नेता हरियाणा में एंट्री होगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा की इस बार मोदी का नाम हरियाणा में नहीं चलेगा, लोग काम के आधार पर कांग्रेस को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी बड़ी है उनकी हरियाणा में सरकार आने पर बदमाशों को हरियाणा से बाहर भगा दूंगा।