खिलाड़ी मनु खटकड़ की मां को किया सम्मानित, सीएम सैनी ने दिया प्रशंसा पत्र

गुरुग्राम में वीरमाता जिजाबाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने हरियाणा के खिलाड़ी मनु खटकड़ की माता सुमन देवी को सम्मानित किया गया।

 
CM Saini honor player Manu khatkar mother

 गुरुग्राम में वीरमाता जिजाबाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्रीडा भारती की ओर से ओलंपियन खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची माताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने हरियाणा के खिलाड़ी मनु खटकड़ की माता सुमन देवी को सम्मानित किया गया।

मनु के चाचा मा. प्रदीप खटकड़ ने बताया कि आयोजन कमेटी की ओर से निमंत्रण पत्र भेजकर सुमन देवी को सम्मानित करने के लिए बुलाया था। सीएम नायब सिंह सैनी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ओलंपियन की माताओं को सम्मानित किया गया, ये हमारे लिए गर्व की बात है।