नहीं बिक रही सरसों की फसल; किसानों को घंटो करना पड़ रहा इंतजार, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध

गोहाना की अनाज मंडी में जहा एक तफर सरसों की आवक तेज होती जा रही है, वहीं किसानों को अपनी फसल बेचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
jagatkranti

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना की अनाज मंडी में जहा एक तफर सरसों की आवक तेज होती जा रही है, वहीं किसानों को अपनी फसल बेचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान रात को दो बजे ही मंडी में अपनी फसल को लेकर पहुंचना शुरू हो जाते है, लेकिन उनसे बावजूद किसानों की फसल समय पर नहीं बिक रही।

किसानों की सरसों की फसल समय पर नहीं बीकने से किसानों ने मंडी में इकट्ठा होकर सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि अधिकारी जान भुज कर किसानों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। उधर किसानों ने अनाज मंडी में कोई सुविधा नहीं होने की भी बात कही।

सरकारी अधिकारी बना रहे बहाने

अनाज मंडी में सरसों की फसल बेचने आए किसानों ने बताया वो रात को दो बजे उठकर मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी फसल को कोई खरीदने वाला नहीं है। सरकारी अधिकारी उनकी फसलों में कभी नमी की मात्रा अधिक तो कभी उनकी फसलों में सफाई नहीं होने का बहाना बनाकर उनकी फसलों को रिजेक्ट कर नहीं खरीद रहे हैं। जिसके चलते किसान अपनी फसलों को प्राइवेट दुकानदारों के पास कम भाव में बेचने को मजबूर हो रहे हैं।