अब छूटेंगे पसीने ! हरियाणा में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी, 46 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा

हरियाणा में अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है, शरीर को झुलसाने गर्मी अब लोगों के पसीने छुड़वाएगी। बता दें कि मौसम विभाग ने हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 मई से चार तक येलो अलर्ट जारी किया है।
 
jagatkranti

 हरियाणा में अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है, शरीर को झुलसाने गर्मी अब लोगों के पसीने छुड़वाएगी। बता दें कि मौसम विभाग ने हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 मई से चार तक येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण हरियाणा के 10 जिलों में हालत ज्यादा खराब हो सकते हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यहां दिन का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के पार पहुंच सकता है। वहीं, अन्य जिलों में थोड़ी राहत रहेगी।

बता दें कि जिन जिलों में गर्मी का प्रकोप रहेगा। वहां 30 से 40 की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी। जो लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी। अमूमन अप्रैल के मध्य से ही लू चलती रही है। जबकि इस बार करीब एक महीने देरी से लू की एंट्री होगी। हालांकि अन्य जिलों में थोड़ी राहत मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। जिन जिलों में गर्मी का प्रकोप रहेगा, वहां 30 से 40 की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। अबकी बार करीब एक माह देरी से लू दस्तक देगी

इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण हरियाणा के जिलों में ज्यादा हालात खराब हो सकती है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। इन जिलों में चार से पांच दिनों की अवधि में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। उत्तर हरियाणा के जिलों में थोड़ी राहत रहेगी। यहां का तापमान 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

31 मई तक रहेगा भीषण गर्मी का प्रकोप

जानकारी के मुताबिक हरियाणा में 31 मई तक गर्मी का प्रकोप पीक पर रह सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत 20 करोड़ यूनिट से ज्यादा पहुंच सकती है। प्रदेश में 1 से 13 मई के दौरान सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में प्रदेश में 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 7 मिलीमीटर होती है। वहीं पिछले 24 घंटे में हरियाणा में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। करनाल में 2.2 मिमी, नूह में 0.9, पलवल में 0.8 सिरसा में 0.8 और पानीपत में 0.1 मिमी बारिश हुई है।