हरियाणा में लगातार दूसरे दिन कई जिलों में हुई बारिश, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के कई जिलों में दूसरे दिन वीरवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को झुलसाने वाली लू से थोड़ी राहत मिली।
 
jagatkranti
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के कई जिलों में दूसरे दिन वीरवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को झुलसाने वाली लू से थोड़ी राहत मिली। 

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दो दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियां होंगी। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।  इसके प्रभाव से वीरवार सुबह हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। इसका असर यह हुआ कि दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।