राई के कई गांव में पहुंचे सतपाल ब्रह्मचारी, बोले- जहां भी जा रहा हूं,जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन

हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, सभी राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार प्रसार को तेज कर रहे हैं। सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने मंगलवार को राई विधानसभा के कई गावों में अपना प्रचार प्रसार किया और अपने पक्ष में...
 
jagatkranti

हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, सभी राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार प्रसार को तेज कर रहे हैं। सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने मंगलवार को राई विधानसभा के कई गावों में अपना प्रचार प्रसार किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि में जहां भी जा रहा हूं ,मुझे जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी की पैदल यात्रा ने देश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने एक मैनिफेस्टो बनाया है। हम उसका पालन करेंगे, देश को बचाने के लिए केवल चार लोग लगे हैं, दो व्यापारी दो देने वाले पांचवा कोई आदमी नहीं है। बड़ी-बड़ी कंपनियों को बेच दिया। सब कुछ प्राइवेट कर दिया।

सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा के 400 पार वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा जैसे हरियाणा में 75 पर किया था, वैसे देश में 400 पार करेंगे। नरेंद्र मोदी 18 मई को सोनीपत आ रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अब कोई भी आ जाए यहां कुछ होने वाला नहीं है। राम मंदिर पर ब्रह्मचारी ने कहा राजीव गांधी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया था ये सब जानते हैं।