हरियाणा पुलिस के इस अधिकारी को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, 8 अन्य पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है। आठ अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।
 
jagatkranti
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है। आठ अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।
 
हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढे़गा। उन्होंने चयनित अधिकारियों तथा जवानों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
 
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा गुप्तचर विभाग के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जाएगा। हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में उप-पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत सिंह गुप्तचर विभाग, गुरुग्राम, निरीक्षक विश्वजीत गुप्तचर विभाग, चरखी दादरी, निरीक्षक विपिन कुमार पुलिस अकादमी मधुबन करनाल, उप-निरीक्षक मोहन सिंह टेलीकॉम पंचकूला हरियाणा, उप-निरक्षक रणबीर स्पेशल टास्क फोर्स करनाल, उप-निरीक्षक ओमप्रकाश सीन ऑफ क्राइम हिसार, उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मुख्यालय गुप्तचर विभाग, सहायक उप-निरीक्षक जगतार सिंह मुख्यमंत्री सुरक्षा डेस्क गुप्तचर विभाग हरियाणा शामिल हैं।