अबकी बार लोग नारा लगा रहे हैं कि अबकी बार 400 पार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार :मुख्यमंत्री
![Jagatkranti](https://jagatkranti.co/static/c1e/client/102699/uploaded/ecd320d14086f0f9d6a874481fafc112.jpg)
चुनावों की नजदीकियों के साथ चुनावी पारा उफान पर है, चुनावी सरगमिया तेज हो चुकी है, वहीं कड़कड़ाती धूप और लू भी लगातार चरम पर है, बावजूद इसके राजनीतिक दलों के तमाम नेता इस जबरदस्त गर्मी के मौसम में मेहनत करते नजर आ रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जो कि करनाल में उप चुनाव के भाजपा उम्मीदवार हैं, उन्होंने साक्षात्कार के दौरान दावा किया कि इस बार जनता "अबकी बार 400 पार, फिर से मोदी सरकार" का नारा लगा रही है यानि उन्होंने प्रदेश में सभी 10 लोकसभा तथा करनाल विधानसभा में कमल का फूल खिलाने का बड़ा दावा किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने जिस प्रकार से हर वर्ग को सशक्त करने का काम किया, गरीब पात्र को योजनाओं का लाभ पहुंचाया, महिला उत्थान में लगातार सफल कार्य किए, उससे देशवासी पूरी तरह से संतुष्ट हैं और फिर से देश में एक मजबूत सरकार बनाने की तरफ जनता कदम बढ़ा चुकी है। उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत हैं:-
प्रशन:- चुनाव की तिथि बेहद नजदीक है, देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का हरियाणा में आना, क्या रिजल्ट रहेंगे ?
उत्तर:- जी, बहुत ऐतिहासिक कार्यक्रम हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा में आए। केंद्रीय लीडरशिप भी आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा ने भी रैली के एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया। बुद्धिजीवी सम्मेलन को भी संबोधित किया। ऐतिहासिक कार्यक्रम हो रहे हैं। हरियाणा की जनता के दिलों में नरेंद्र मोदी व डबल इंजन की सरकार के प्रति बहुत भारी उत्साह है। हम सभी 10 लोकसभा सीटें एक बहुत बड़े मार्जन के साथ जीतकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। हरियाणा में 11 कमल के फूल भारतीय जनता पार्टी खिलाने का काम करेगी।
प्रशन:- आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ऐसे क्या काम रहेंगे जो आप करने वाले हैं ?
उत्तर:- हमारी सरकार ने बहुत से काम किए हैं। हम उन कामों की चर्चा लोगों से कर रहे हैं और लोगों को पता भी है जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी डबल इंजन की सरकार ने गरीब के प्रति मजबूती से कदम उठाए हैं, ईमानदारी से योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने का काम किया है, उससे युवाओं का नरेंद्र मोदी व डबल इंजन की सरकार के प्रति बहुत भारी विश्वास बढ़ा है। देश के किसानों को सशक्त करने का काम हमारे प्रधानमंत्री ने किया। महिलाओं को मजबूत किया। इसी कारण से आज हर तरफ महिला- किसान- गरीब- हर वर्ग सरकार के प्रति श्रद्धा भाव से लगा हुआ है। नरेंद्र मोदी फिर से तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अबकी बार खुद लोग यह नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार।
प्रशन:- विपक्षी मित्रों के लिए आपका क्या संदेश है ?
उत्तर:- मेरा मानना है कि कांग्रेस को अपने घर को ठीक करने की जरूरत है, क्योंकि उनके अपने घर में द्वंद चल रहा है। पार्टी दो फाड़ होने के कगार पर खड़ी है। इस घमंडीया गठबंधन में कांग्रेस समेत बहुत से भ्रष्टाचारी लोग इकट्ठे हुए हैं, जिन पर या तो भ्रष्टाचार को लेकर एफआईआर दर्ज है, जिसमे कुछ जेल में है और कुछ जेल से बाहर हैं और कुछ जेल में जाने वाले हैं। इनका इकट्ठा होने का मकसद देश की सेवा नहीं या देश को आगे बढ़ाना नहीं बल्कि मोदी को बदनाम करने का इनका एक मिशन है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन देश को बचाना, देश को आगे के जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए वोट मांग रहे हैं ताकि 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प जो मोदी ने लिया है उसे पूरा किया जा सके।
प्रशन:- युवाओं से आपकी क्या अपील है ?
उत्तर:- युवा वोटरस से मेरी यही अपील है कि 25 मई को एक-एक वोट कमल के फूल के निशान पर डालें ताकि भारत मां के लाल नरेंद्र मोदी ने जो अखंड भारत का सपना देखा है और 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सपना देखा है वह पूरा हो सके।
प्रशन:- हरियाणा में चुनावों की स्थिति क्या मानते हैं ?
उत्तर:- भाजपा ने इतने काम किए हैं कि सामने ना कोई दिक्कत है ना कोई चुनौती है। हम अपनी मेहनत पर विश्वास करने वाले लोग हैं और मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं और मुझे नरेंद्र मोदी जी के लिए काम करने का सौभाग्य मिला है।
प्रशन:- जनता के बीच कैसा माहौल नजर आ रहा है ?
उत्तर:- आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन-जन की आवाज बन चुके हैं। हर किसी के चेहरे पर नरेंद्र मोदी ने एक मुस्कुराहट दी है। हर वर्ग का कल्याण किया है। इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि कमल के फूल के बटन को दबाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। आज भाजपा के राज में किसान- युवा- गरीब- महिला हर वर्ग खुशहाल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कार्यक्रमों में जन सैलाब उमड़ रहा है, उससे साफ है कि भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने वाली है। जिसे विपक्ष भी मान चुका है कि आएगा तो मोदी ही। मार्जन की लड़ाई बची है। पिछले 10 वर्षों में जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने काम किया और हमारी हरियाणा सरकार ने साढे 9 वर्ष की सरकार ने जिस प्रकार से बिना खर्ची बिना पर्ची रोजगार दिए, हरियाणा एक हरियाणवी एक के उद्देश्य से काम किया, सबका साथ सबका विकास लेकर चले, इसी का नतीजा है कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद हमें मिल रहा है।