व्यापारी, किसान, युवा व आम आदमी बन रहा है कांग्रेस की आवाजः सतपाल ब्रमचारी

जैसे-जैसे हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, सभी राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार प्रसार को तेज कर रहे हैं। सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने आज गन्नौर विधानसभा के 30 गावों में अपना प्रचार प्रसार किया और अपने पक्ष...
 
jagatkranti

जैसे-जैसे हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, सभी राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार प्रसार को तेज कर रहे हैं। सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने आज गन्नौर विधानसभा के 30 गावों में अपना प्रचार प्रसार किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

इस मौके पर ब्रह्मचारी ने कहा कि में जहां भी जा रहा हूं ,मुझे जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी की पैदल यात्रा ने देश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने एक मैनिफेस्टो बनाया है। हम उसका पालन करेंगे ओर देश को बचाने का काम करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा में सुधार करेंगे, ताकि आम लोगो को फायदा मिल सके। 

वहीं उनके सांसद बनते ही स्थानीय लोगो के जो मुद्दे व समस्याएं है उनका समाधान करेगे ओर सोनीपत का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। सोनीपत स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव कराएंगे व मेट्रो का काम शुरू करवाकर सोनीपत में मेट्रो सेवा शुरू करने का काम करेंगे। आज व्यापारी, किसान, बेरोजगार, युवा, बुजुर्ग व आम आदमी कांग्रेस की आवाज बन रहे है और देश व प्रदेश में बदलाव करेगे।