Weather Alert! कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाए हरियाणवी, मौसम को लेकर आ गई बड़ी Update

हरियाणा में आज से मौसम करवट लेगा।

 
 Weather Update

हरियाणा में आज से मौसम करवट लेगा। अगले 2 से 3 दिन तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

17 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। शुक्रवार रात को पानीपत, हिसार, भिवानी और जींद के आसपास के क्षेत्रों में घनी धुंध छाई। यहां विजिबिलिटी शून्य रही।

12 जनवरी से छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार अगर बादलवाई छाएगी तो धुंध का असर कम हो जाएगा। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बादलवाई व बारिश के कारण अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश के बाद 12 जनवरी से कुछ इलाकों में गहरा कोहरा देखने को मिल सकता है।