सोनीपत में घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, पीड़िता का आरोप- गोली मारने का किया गया प्रयास

सोनीपत में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, सोनीपत के पटेल नगर में हमलावरों ने एक महिला पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
 
jagatkranti

शहर में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, सोनीपत के पटेल नगर में हमलावरों ने एक महिला पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। उधर, पीड़ित महिला ने हमले के आरोप इंस्टाग्राम पर डाली गई एक पोस्ट को लेकर चल रहे केस एक शख्स पर लगाया हैं।

जानकारी के अनुसार शहर के पटेल नगर में निशा नाम की एक महिला रहती थी, जिस पर आज दिनदहाड़े बाइक सवार 2 बदमाशों ने हमला किया है। महिला का आरोप है कि गोली मारने का प्रयास किया गया है लेकिन अब उसके चेहरे पर चोट मारी गई हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि जोगेंद्र नाम के शख्स ने यह हमला किया है, क्योंकि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली गई थी, जिसके बाद केस चल रहा है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पर तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला पर हमला किया गया है। हमले में महिला को गहरी चोट आई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि महिला अपने जीजा के घर पर रहती है। इस मामले में महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।