पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 06 अक्तूबर 2023

इतिहास की 06 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 06 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 06 अक्टूबर 2023*
                *शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी - 06:37 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* आद्रा - 21:32 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* बव - 06:37 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* परिघ - 29:29 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:16
*🌄सूर्यास्त-* 18:13
*🌙चन्द्रोदय-* 23:22
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:32
*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:09
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन बदी सप्तमी 06:37 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , सप्तमी तिथि वृद्धि , अष्टमी का श्राद्ध (उदयातिथि अनुसार कल शनिवार को अष्टमी का श्राद्ध श्रेष्ठ रहेगा) , श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त , श्री अशोकाष्टमी , श्री कालाष्टमी , विश्वकर्मा पूजन , बुध पूर्व में अस्त 27:46 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 21:32 से सूर्योदय तक, गुरु श्री हर राय स्मृति दिवस (तारीखानुसार) , श्री मेघानाथ साहा जयन्ती , श्री जीतन राम मांझी जन्म दिवस , श्री भजन लाल बिश्नोई जयन्ती , श्री विनोद खन्ना जयन्ती , श्री बाबासाहेब भोसले स्मृति दिवस , श्री लुइस प्रोटो बारबोसा स्मृति दिवस , जर्मन अमेरीकी दिवस , वन्यजीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर 2023) व विश्व अंतरिक्ष सप्ताह ( 04 से 10 अक्टूबर 2023)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन बदी अष्टमी 08:11 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टमी तिथि का श्राद्ध।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*वृद्धाश्चालोलुपाश्चैवा*
      *-त्मवन्तो हतदाम्भिका:।*
*सम्यग्विनीतामृदव-*
      *स्तानाचार्यान् प्रचक्षते।।*
           ★ *(मत्स्यपुराण - १४४ /२९ )*
*अर्थात् 👉*
         _वृद्ध , निर्लोभी , आत्मज्ञानी , दम्भहीन , अतिविनम्र तथा मृदुस्वभावशील को आचार्य कहते हैं।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

    *आज का राशिफल* 

 *06 अक्टूबर 2023 , शुक्रवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण थकान व आर्थिक लाभ के योग है। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें । सरकारी कार्यो में भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । यात्रा शुभदायक रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है।  मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन का पूर्वार्ध खुशी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा दिखने से कार्य बनते जाएंगे। घर का वातावरण शान्त रहने से मानसिक स्थिति सुधरेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में और भी सुधार आने लगेगा ।आज परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगेगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई भी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में बढोतरी आ सकती है। सन्तान से सुख मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर योजनाबद्ध हो सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान कम दे पाएंगे। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे । विपरीत लिंगियो से मधुर सम्बंध होंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढेगी । मान सम्मान मिलेगा व सामाजिक दायरा भी बढेगा ।घर के सदस्य अथवा स्वयं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानों से मधुर  सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी । आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा सम्मान की स्थिति बनाने से गर्व महसूस करेंगे। स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे में निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग तो है साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने से बचत कम कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है । कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। मनोरंजन बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे । रोजगार के योग है । फिजूल खर्च बढ़ेंगे।  यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। आज अपनी ही किसी गलती के कारण हानि होने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*6 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1499 - फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।
1683 – 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।
1723 - बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।
1762 - ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।
1862 - भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।
1889 – अविष्कारक थॉमस अरवा एडिसन ने अपने पहले चलाचित्र का प्रदर्शन किया।
1919 - तांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने।
1927 – डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म 'द जैज सिंगर' रिलीज हुई।
1954 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।
1957 - सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1972 - मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत।
1973 – इसरायल पर मिस्र और सीरिया की फ़ौजों ने दो तरफा हमला शुरू किया।
1977 – रूसी युद्धक विमान मैक्वियान मिग-29 ने पहली उड़ान भरी। यह एक युद्धक विमान है जिसे सोवियत संघ ने तैयार किया।
1980 - गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।
1981 - काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या।
1983 - पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
1987 - फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।
1994 - यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।
1995 - दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
1999 - संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन आस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।
2000 - इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू ।
2000 - यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
2002 - नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
2004 - इस्रायली सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया। अल्खानोव चेचेन्या के राष्ट्रपति बने।
2006 - संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।
2007 - परवेज मुशर्रफ़ एकतरफ़ा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए।
2007 - कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।
2007 - बाबा साहेब भोसले - प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री।
2008 - वैश्विक मंदी के मद्देनज़र भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला किया।
2019 - तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई।
2020 - नीति आयोग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा इन्वेस्ट इंडिया ने सोलर पीवी विनिर्माण के बारे में संगोष्ठी आयोजित की।
2020 - क्‍वाड देशों- भारत, अमरीका, जापान और ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने टोक्यो में बैठक की।
2020 - रूस ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया।
2021 - लगभग तीन दशकों की मेहनत के बाद बनी मलेरिया से बचाने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन को WHO की मंजूरी मिली।
2022 - साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया (राशि 10 दिसंबर को पुरस्‍कार के साथ दी जाएगी)।
2022 - थाईलैंड में एक डे-केयर सेंटर में गोलीबारी में 22 बच्‍चों सहित 38 लोग मारे गए।
2022 - उत्तर कोरिया ने फिर दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया।

*6 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1679 - नेकसियर - मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह था।
1879 - सय्यद हुसैन अहमद मदनी भारतीय उपमहाद्वीप से इस्लामी विद्वान थे ।
1887 – चंडीगढ़ शहर की रूपरेखा तय करने वाले प्रसिद्ध वास्तुकार ले. कार्बुजिए का जन्म हुआ।
1893 - मेघनाथ साहा - गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
1922 - जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज एक सुप्रसिद्ध हिन्दू आध्यात्मिक गुरु एवं वेदों के प्रकांड विद्वान थे।
1930 - भजन लाल बिश्नोई - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 – भारत में 32 साल के सबसे लंबे समय तक अंपायरिंग करने वाले जीवन डी. घोष का बंगाल में जन्म हुआ।
1935 - महेन्द्र सिंह टिकैत उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।
1944 - जीतन राम मांझी - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1946 - विनोद खन्ना - प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
1963 - बाबा खड़क सिंह - भारत के स्वतंत्रता सेनानी , एक सिख राजनेता और और सेंट्रल सिख लीग के अध्यक्ष थे।

*6 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1661 - गुरु हरराय - सिक्खों के सातवें गुरु।
1858 – क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1963 – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी और 'ग्रैंड ओल्ड मैन' बाबा खड़क सिंह का निधन हुआ।
1974 - वी. के. कृष्ण मेनन - भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1979 - दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी।
1986 - गोकुलभाई भट्ट - राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।
2007 - लक्ष्मी मल्ल सिंघवी - जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।
2007 - बाबासाहेब भोसले - राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के 9वें मुख्यमंत्री।
2009 - प्यारेलाल खण्डेलवाल,  'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सांसद थे।
2011 - लुइस प्रोटो बारबोसा गोवा राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
2012 - बी सत्या नारायण रेड्डी - प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल।
2014 - मारियन सेल्डस - अमेरिकी अभिनेत्री।
2020 - अफगानिस्तान के क्रिकेटर नजीब तारकई (29) का कार एक्सीडेंट से निधन हुआ।
2021 - चाकलेथु जॉन येसुदासन - राजनीतिज्ञ , कार्टूनिस्ट , केरल कार्टून अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष और केरल ललितकला अकादमी के अध्यक्ष थे।
2021 - वल्लीलथ माधथिल माधवन नायर - एक भारतीय सिविल सेवक और राजनयिक थे।

*6 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री हर राय स्मृति दिवस (तारीखानुसार)।

🔅 श्री मेघानाथ साहा जयन्ती।
🔅 श्री जीतन राम मांझी जन्म दिवस।
🔅 श्री भजन लाल बिश्नोई जयन्ती।
🔅 श्री विनोद खन्ना जयन्ती।
🔅 श्री बाबासाहेब भोसले स्मृति दिवस।
🔅 श्री लुइस प्रोटो बारबोसा स्मृति दिवस ।
🔅 जर्मन अमेरीकी दिवस।
🔅 वन्यजीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर 2023)।
🔅 विश्व अंतरिक्ष सप्ताह ( 04 से 10 अक्टूबर 2023)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।