पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 07 अक्तूबर 2023

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 07 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 अक्टूबर 2023*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी - 08:11 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु - 23:57 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* कौलव - 08:11 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शिव - दिनरात
*🌅सूर्योदय-* 06:16
*🌄सूर्यास्त-* 18:00
*🌙चन्द्रोदय-* 24:18
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - 17:18 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:32
*🤖राहुकाल-* 09:12 से 10:40
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन बदी अष्टमी 08:11 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टमी तिथि का श्राद्ध (उदयातिथि अनुसार) , बुध हस्त नक्षत्र में 14:34 पर, गुरु गोविंद सिंह शहीदी दिवस (तारीखानुसार) , चंडीगढ़ स्थापना / उदघाटन दिवस ( अक्टूबर 7, 1953 का वर्णन , कन्फर्म नहीं ) व विश्व कपास दिवस (World cotton day)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आश्विन बदी नवमी 10:15 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी का श्राद्ध (उदयातिथि अनुसार) , सौभाग्यवती स्त्रियों का श्राद्ध , मातृ नवमी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*द्वावम्भसि निवेष्टव्यौ*
*गले बद्ध्वा दृढां शिलाम्।*
*धनवन्तमदातारं*
*दरिद्रं चातपस्विनम् ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३३-६०
*अर्थात्👉*
_जो धनी होने पर भी दान न दे और दरिद्र होने पर भी कष्ट सहन न कर सके -- इन दो प्रकार के मनुष्यों को गले में मजबूत पत्थर बाँधकर पानी में डुबा देना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 अक्टूबर 2023 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए उर्जावान रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। वाणी में विनम्रता लाएँ व बेवजह कलह से बचें । संध्या का समय थकान वाला रहेगा व आज कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव कर सकते हैं । समय बढिया रहेगा इसलिए परिवार के साथ बिताएँ व मनोरंजन का लाभ उठाएँ।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता रहेगी । अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहेगा। नयी योजनाओं को हाथ में लेने का मौका मिलेगा। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सर, अथवा कमर से निचले भाग में हल्का दर्द बनने की सम्भवना है। फिर भी भाग्य आपका साथ देगा व मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़न से थकान बन सकती है। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके पास कार्यो की भरमार रहेगी। परिश्रम का उचित फल कम मिलेगा। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय कम दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अस्तव्यस्त रहने के बावजूद भी मनोकामना पूर्ण होने के संयोग हैं। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी । धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी - संतान का सुख मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के पहले भाग में आपको परिश्रम के अनुसार फल कम मिलेगा। दिमाग में नए-नए विचार रहेगें । नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद बढेगी। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पहला भाग चिंतन में रह सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा । महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेना हो सकता है। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बनेगी। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार आएगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। सेहत में आज थोड़ी थकान रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर लाचारी न करें । आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा परिस्थितियां अनुसार राहत मिलेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत मिलीजुली रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना रहेगी। लाभ के कई अवसर मिलेंगे । संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। घर में किसी विवाद को बढावा देने से बचें। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना हितकर रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*
1586 - मुग़ल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
1702 - मार्लबोरो के नेतृत्व में ब्रिटिश और डच सैनिकों पर कब्जा किया।
1714 - नीदरलैंड्स के अल्कमार में बीयर पर टैक्स लगने के कारण लोगो ने दंगा किया।
1737 - बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत हुई।
1763 - ग्रेट ब्रिटेन के जॉर्ज तृतीय ने 1763 की उद्घोषणा, उत्तरी अमेरिका में उत्तर की भूमि और एलेगेनिज़ के पश्चिम में वाइट निपटान।
1765 - स्टैम्प एक्ट कांग्रेस न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया।
1777 - अमेरिकियों ने ब्रिटिशों को सरतोगा की दूसरी लड़ाई और बेमिस हाइट्स की लड़ाई में हराया।
1780 - अमरीकी मिलिशिया द्वारा ब्रिटिश सेना को किंग्स माउंटेन, दक्षिण कैरोलिना के पास हराया गया।
1840 - विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।
1868 - अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
1919 - गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैन्य कार्रवाई में रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।
1942 - अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
1949 – पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।
1950 – चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के एक वर्ष बाद इस देश की सेना ने तिब्बत पर आक्रमण कर के उसे अपने नियंत्रण में कर लिया।
1950 - मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।
1952 - चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।
1959 - सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
1977 - सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
1992 – रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक औरप विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था।
1997 - सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ।
1997 - भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
2000 - डब्ल्यूडब्ल्यूएफ - इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।
2000 - जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित हुआ।
2001 - आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' शुरू।
2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
2004 - जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2008 - फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
2011 - लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2019 - सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान समझौते के तहत भारत को स्विस बैंकों में नागरिकों की जमा रकम के ब्यौरे की पहली सूची मिली।
2019 - पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की सोशलिस्ट पार्टी ने आम चुनावों में आसान जीत हासिल की लेकिन संसद में पूर्ण बहुमत हासिल करने में विफल रहे।
2019 - चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों (विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा) को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया।
2019 - भारतीय मूल के सिंगापुर के जज ब्रुनेई के सुप्रीम कोर्ट के ज्यूडिशियल कमिश्नर नियुक्त किए गए।
2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्ष्ता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर की मंजूरी दे दी।
2021 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 20 लोगों की मौत व 300 से अधिक घायल हुए वहीं म्यांमार में देर रात मोनीवा के पास 5.5 तीव्रता का तथा लेह और लद्दाख में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
2021 - शरणार्थियों के मर्म को छूने वाले उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरनाह को साहित्य का साल 2021 का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
2022 - लद्दाख में भूस्खलन के बाद हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के 6 जवानों की मौत हुई।
2022 - 2022 का शांति पुरस्कार बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बायलियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया।
2022 - दक्षिण कोरिया और अमरीका का संयुक्त युद्ध अभ्यास आज अमरीकी विमान वाहक पोत के साथ शुरू हुआ।
*7 अक्टूबर को जन्म👉*
1891 - नरहरि पारिख - स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी।
1907 - दुर्गा भाभी - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।
1914 - बेगम अख़्तर, प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका।
1922- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1924 -विजयदेव नाराशं साही प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।
1943 - अरुण भादुड़ी एक शास्त्रीय गायक थे।
1949 - इंद्रजीत लांबा - भारतीय घुड़सवार खिलाड़ी रहे।
1952 - व्लादिमीर पुतिन - रूसी राजनीतिज्ञ हैं।
1964 - शर्मिला रेगे भारतीय समाजशास्त्री और लेखिका।
1978 - जहीर खान, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1979 - युक्ता मुखी, भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड (7 अक्टूबर 1977 का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें )।
*7 अक्टूबर को हुए निधन 👉*
1708 - सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की हत्या कर दी गयी ।
1961 - केदारेश्वर सेन गुप्ता, प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति ।
1971 - के. केलप्पन - केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
2017 - कुंदन शाह एक भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक थे।
2019 - अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और मॉडल डायहान कैरोल का निधन।
2020 - पूर्व राज्यपाल, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक और हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) रहे अश्विनी कुमार ने खुदकुशी की।
2022 - अरुण बाली - प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे।
*7 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*
🔅 गुरु गोविंद सिंह शहीदी दिवस (तारीखानुसार)।
🔅 चंडीगढ़ स्थापना / उदघाटन दिवस ( अक्टूबर 7, 1953 का वर्णन , कन्फर्म नहीं )।
🔅 विश्व कपास दिवस (World cotton day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।