पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 09 अक्तूबर 2023

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 09 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 अक्टूबर 2023*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी - 12:39 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 29:45 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* विष्टि - 12:39 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सिद्ध - 06:49 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:18
*🌄सूर्यास्त-* 18:58
*🌙चन्द्रोदय-* 26:11
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - 29:45 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 07:45 से 09:13
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन बदी दशमी 12:39 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी का श्राद्ध (उदयातिथि अनुसार) , विघ्नकारक भद्रा 12:37 तक , गुरु श्री नानकदेव जी ज्योति - ज्योत / पुण्य दिवस ( प्राचीनमतानुसार ) , श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती , भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस ( Indian Territorial Army Day , 74वाँ) व विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन बदी एकादशी 15:11 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , एकादशी का श्राद्ध (उदयातिथि अनुसार) , मघा श्राद्ध , इन्दिरा एकादशी व्रत (सभी के लिए )।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अष्टौ गुणा पुरुषं दीपयंति*
*प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।*
*पराक्रमश्चबहुभाषिता च*
*दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥*
*अर्थात् 👉*
_आठ गुण मनुष्य को सुशोभित करते है – बुद्धि, अच्छा चरित्र, आत्म-संयम, शास्त्रों का अध्ययन, वीरता, कम बोलना, क्षमता और कृतज्ञता के अनुसार दान।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 अक्टूबर 2023 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप चल रही समस्याओं का समाधान पाने में सफल रहेंगे। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए पुरस्कार / अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। अभीष्ट मित्रों व गुरु के सानिध्य में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मानसिक सुख शांति का अनुभव होगा। पठन-पाठन, कथा-लेखन में रुचि बनेगी। उचित कार्य समय पर पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। मन में चल रही किसी प्रकार की ऊहापोह समाप्त होगी। मित्र तथा परिजन मददगार साबित होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे। जिसमें पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं की प्रतियोगी अथवा विभागीय परीक्षा संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। घर के किसी सदस्य की विवाह संबंधी तैयारियों में भी समय व्यतीत होगा। धार्मिक विचारधारा में बढ़ोतरी होगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को विशेष तरीके से संपादित करने में सक्षम रहेंगे। आपका मान-सम्मान और यश-कीर्ति का ग्राफ भी ऊपर की ओर चढ़ेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का प्रयास करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन खुशी भरा होगा । आप मनमौजी स्वभाव से लुफ्त उठाएंगे। रिश्तों को और अधिक मजबूत करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। प्यार और स्नेह के बल पर आप सफल भी रहेंगे। आप अपने अहम को छोड़कर किसी से मिलेंगे - जुलेंगे जिससे आपको विशेष रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा योग प्रबल है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए दिन परिश्रम युक्त होगा । दिन भर अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। आपको स्वयं के लिए वक्त नहीं मिल पाएगा परंतु आप इस स्थिति का आनंद उठाएंगे। धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। संतान के विवाह, कैरियर आदि संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा परंतु थकान बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । हल्की थकान महसूस करोगे । सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। कोई पुराना विवाद हल होगा। दौड़-धूप बनी रहेगी परंतु उसके परिणाम भी शानदार हासिल होंगे। कोई अटका हुआ धन मिलने की भी उम्मीद है, इसलिए प्रयासरत रहें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी पुरानी गलतफहमी का भी निराकरण होगा। आर्थिक पक्ष भी उत्तम बना रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। जिससे आप पुनः ऊर्जावान होकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान एकाग्रचित्त कर पाएंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपनी आंतरिक शक्तियों को महसूस करेंगे। जिससे आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। लोग भी आपकी प्रतिभा के कायल हो जाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी प्रियजन का घर में आगमन सभी लोगों को खुशी प्रदान करेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। संतान की समस्याओं संबंधित कार्यो में अधिक समय व्यतीत होगा। आप अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। आप में हिम्मत आत्मविश्वास और आशा का संचार रहेगा। परिजनों के साथ घूमने - फिरने तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अधिकतर समय आध्यात्मिक धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह पाकर आप प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे। आप हर निर्णय को बहुत ही सोच समझकर लेने से अपने कार्यों में आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर यथार्थ के धरातल पर आएं। आपका सकारात्मक रवैया आपके व्यक्तित्व को निखारेगा तथा आपको राजनैतिक व सामाजिक रूप से सम्मानित भी करेगा। आपकी प्रतिभा व योग्यता सबके सामने आएगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1446 – कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ।
1558 – वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना की गई।
1701 - येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित किया गया।
1708 - स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।
1740 - डच राज्यपाल जनरल एड्रियान वाल्केनियर ने बताविआ के 8,000 चीनी निवासियों की हत्या की अनुमति दी।
1771 - व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूब गया।
1806 - श्लेज़ की लड़ाई: फ्रेंको-प्रिशियन का पहला संघर्ष। प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना द्वारा आसानी से पराजित किया गया।
1812 - 1812 के युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जेसी डंकन इलियट के तहत अमेरिकी नौसेना बलों ने दो ब्रिटिश युद्धपोतों, एचएमएस डेट्रायट और एचएमएस कैलेडोनिया को पकड़ लिया।
1855 – अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।
1870 – राजज्ञा के माध्यम से रोम को आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया।
1874 – स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई।
1874 – सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।
1876 – स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।
1888 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।
1930 – अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।
1946 – वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।
1959 – ऑटोरिक्शा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।
1962 – पूर्वी अफ्रीकी देश यूगांडा ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1967 - अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी , क्यूबा के प्रसिद्ध सोशलिस्ट क्रांतिकारी और गुरिल्ला नेता चे ग्वेरा की हत्या।
1976 – इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।
1997 - इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
1998 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।
2002 - वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
2005 - यूरोपीय उपग्रह 'क्रायोसेट' का प्रक्षेपण विफल।
2006 - गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
2006 - उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2007 - चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
2008 - केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।
2009 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
2012 - लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते वक्त तालिबान ने गोली मारी।
2019 - रसायन विज्ञान के लिए 2019 का नोबल पुरस्कार लिथियम आयन बैटरी के क्षेत्र में विकास के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप देने की घोषणा हुई।
2019 - इजराइल के पुरातत्वविदों ने तेल अवीव में 5 हजार साल पुराने शहर की खोज किए जाने की घोषणा ।
2020 - विश्व खाद्य कार्यक्रम को भूखमरी का मुकाबला करने के लिए वर्ष 2020 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2020 - डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी रेडिएशन मिसाइल (रुद्रम) का ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2021 - डेनमार्क की प्रधानमंत्री की भारत की आधिकारिक यात्रा (9 से 11 अक्टूबर 2021) भारत और डेनमार्क ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2022 - हरियाणा के गुड़गांव में बारिश से भरे तालाब को देख नहाने उतरे 6 बच्चों की डूबकर मौत हुई 3 के और डूबने की आशंका रही।
2022 - प्रधानमंत्री ने गुजरात में मेहसाणा के निकट मोढेरा में 3900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
2022 - श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का उद्घाटन किया।
*9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1624 - मुराद बख़्श।
1826 - राजा लक्ष्मण सिंह - हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1873 - विलियम एस मारिस - भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव।
1877 - गोपबंधु दास - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।
1897 - मिनजुर भक्तवत्सलम, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु ।
1945 – प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।
1966 - राधे श्याम बारले - एक पंथी लोक नर्तक और कलाकार (पद्म श्री से सम्मानित , 2021)।
*9 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1963 - सैफुद्दीन किचलू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वकील, व भारतीय राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे (लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय पुरुष)।
1988- सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।
2006 - कांशीराम, भारतीय राजनेता ।
2015 - रवीन्द्र जैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
2021 - ईरान के पहले राष्ट्रपति अबोलहसन बनिसद्र का निधन हुआ।
2022 - अंग्रेजी भाषा की कवयित्री और नगालैंड की विद्वान टेम्सुला आओ (77) का निधन हुआ।
*9 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 गुरु श्री नानकदेव जी ज्योति - ज्योत / पुण्य दिवस ( प्राचीनमतानुसार )।
🔅 श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती।
🔅 भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस ( Indian Territorial Army Day , 74वाँ)।
🔅 विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।