पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 13 अक्तूबर 2023

इतिहास की 13 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 13 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
शिक्षक समाज (हरियाणा):
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 13 अक्टूबर 2023*
                *शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 21:53 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 14:11 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* विष्टि - 08:57 तक
*💫पश्चात्-* शकुन
*✨योग-* ब्रह्म - 10:04 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:20
*🌄सूर्यास्त-* 17:54
*🌙चन्द्रोदय-* 29:45
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:30
*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:07
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्दशी 21:53 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , चतुर्दशी का श्राद्ध , शस्त्रादि - वविष - दुर्घटना (अपमृत्यु ) से मृत लोगों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए , विघ्नकारक भद्रा 08:54 तक , मंगल स्वाति नक्षत्र में 15:51 पर , श्री अशोक कुमार अभिनेता जयन्ती , भगिनी निवेदिता स्मृति दिवस , पार्श्व गायक श्री किशोर कुमार स्मृति दिवस , व्यापार दिवस (सप्ताह के अन्तर्गत ) , अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ( संयुक्त राष्ट्र  , International Day for Disaster Reduction IDDR , अक्टूबर के दूसरे बुधवार का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म कर लें ) , राष्‍ट्रीय डाक टिकट संग्रह दिवस , विश्व अंडा दिवस (World Egg Day , अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को) व अंत्योदय दिवस 2023 ( राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन बदी अमावस्या 23:27 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान - दान - श्राद्धादि की शनिवारी देवपितृकार्य अमावस्या , पितृ विसर्जन , सर्वपितृ श्राद्ध , अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध आज , महालया समाप्त , बुध चित्रा नक्षत्र में 28:02 पर , सूर्यग्रहण ( कंकणाकृती उपच्छाया खूर्यग्रहण , 20:34 से 26:25 तक , भारत में अदृश्य होने से सूतकादि का कोई प्रभाव नहीं)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नाम्भोधिरर्थितामेति*
      *सदाम्भोभिश्च पूर्यते।*
*आत्मा तु पात्रतां नेय:*
     *पात्रमायान्ति संपद:॥*
*अर्थात् 👉*
                _सागर कभी जल के लिए भिक्षा नही मांगता फिर भी वह सदैव जल से भरा रहता है। वह सन्देश देता है कि यदि हम अपने आप को योग्य बना लें तो संसार के सब साधन स्वयं ही हमारे पास आ सकते हैं।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *13 अक्टूबर 2023 , शुक्रवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका का दिन व्यस्त रहने पर भी उत्तम रहेगा। अनचाहे मेहमान शाम को आ सकते हैं। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी पर विशेष भरोसा रखें। जरूरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। तबीयत पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके लिए संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा न मिले इसलिए सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

समय अनुकूल रहेगा । आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं उनको मनाने का सुअवसर रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। तबादला हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन मिलाजुला रहेगा। उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम अनुसार फल कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद न करें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। आज परिवार को समय देने से आनंद मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमी-प्रेमिका से प्रेम में सफलता मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

लग्न योग है।मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे की लेन-देन या जमानत विचार करके करें । संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन से बचें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*13 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1716 - हंगरी के सम्राट कैरेल 6 के सैनिकों ने टेमेसेवर पर कब्जा कर किया।
1760 – रूस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
1773 – चार्ल्स मेसीयर ने व्हर्लपूल गैलेक्सी की खोज की।
1807 - भूवैज्ञानिक सोसाइटी ऑफ़ लंदन की स्थापना की गई।
1884 – आज के दिन तय किया गया कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है।
1892 – छायाचित्र के जरिए पहली बार एडवर्ड एमर्सन बर्नार्ड ने डी-1892 टी1 नामक पुच्छल तारे की खोज की।
1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 100 लोग मारे गये।
1976 - बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 100 मरे।
1987 - कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1999 - कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।
1999 - अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
2000 - दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति का नोबेल पुरस्कार।
2001 - नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
2002 - इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
2003 - डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।
2003 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन।
2003 - जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता।
2003 - पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ़ उड़ा।
2003 - नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।
2004 - सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा।
2004 - चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।
2005 - जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।
2006 - बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।
2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए।
2012 - पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हुई।
2013 - मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत हुई।
2019 - फ्रांस और जर्मनी ने सीरिया में कुर्दों के खिलाफ तुर्की की सैन्य कार्रवाई के लिए उसे हथियारों का निर्यात रोक दिया।
2019 - भारत और सियेरा लियोन ने धान की खेती के लिए तीन करोड़ डॉलर के ऋण सहित छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
2020 - डब्‍ल्‍यूएचओ ने कहा-कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सामुहिक प्रतिरोधक क्षमता की रणनीति अपनाने का विचार ठीक नहीं।
2021 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली राष्ट्रीय ढांचागत मास्टर प्लान प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का शुभारंभ किया।
2022 - सीरिया में सेना की एक बस के पास हुए विस्फोट में 18 सैनिकों की मौत व 27 अन्य घायल हुए।
2022 - 17वां प्रवासी भारतीय दिवस अधिवेशन की वेबसाइट जारी की गई।
2022 - इराक के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने संसद में दो दौर के मतदान के बाद इराकी कुर्द बरहम सालेह को मात दी।

*13 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1877 - भूलाभाई देसाई - प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।
1895 - सी. के. नायडू - भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान ।
1900 – पाकिस्तान से संबंध रखने वाले ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध सहित्यकार और ड्रामा लेखक इमतियाज़ अली ताज का लाहौर में जन्म हुआ।
1911 – पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार का भागलपुर में जन्म हुआ।
1929 - शिवेन्द्र सिंह सिद्धू -  गोवा , मेघालय व मणिपुर के पूर्व राज्यपाल।
1931 -
1948 - नुसरत फ़तेह अली ख़ां, सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक।
1994 - नायब सूबेदार अविनाश साबले - एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं, जो 3000 मीटर स्टीपलचेज में माहिर हैं।

*13 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1882 – फ्रांसीसी लेखक जोज़फ़ आर्थर गोबीनियो का निधन हुआ। जिनका मानना था कि गोरे लोग दूसरों से श्रेष्ठ होते है।
1900 - मुंशी अमीर अहमद "मीनाई" एक उर्दू शायर थे।
1911 - भगिनी निवेदिता का दार्जिलिंग में निधन।
1987 – मशहूर पार्श्व गायक, अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार का निधन हुआ।
2000 – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का निधन हुआ।
2004 - निरुपा रॉय - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
2016 - भूमिबोल अतुल्यतेज - थाईलैंड के पूर्व राजा (श्यामदेश के चक्री वंश के नवम राजा थे)।
2020 - गुजरात की कोकिला कौमुदी मुंशी (91) का निधन हुआ।

*13 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री अशोक कुमार अभिनेता जयन्ती।
🔅 भगिनी निवेदिता स्मृति दिवस।
🔅 पार्श्व गायक श्री किशोर कुमार स्मृति दिवस।
🔅 व्यापार दिवस (सप्ताह के अन्तर्गत )।
🔅 अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ( संयुक्त राष्ट्र  , International Day for Disaster Reduction IDDR , अक्टूबर के दूसरे बुधवार का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म कर लें )।
🔅 राष्‍ट्रीय डाक टिकट संग्रह दिवस।
🔅 विश्व अंडा दिवस (World Egg Day , अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को)।
🔅 अंत्योदय दिवस 2023 ( राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।