पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 14 अक्तूबर 2023

इतिहास की 14 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*सूर्यग्रहण ( कंकणाकृती उपच्छाया खूर्यग्रहण आज 20:34 से 26:25 तक , भारत में अदृश्य होने से सूतकादि का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा , अमावस्या के निमित्त सभी कार्य आज होंगे)*

     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 14 अक्टूबर 2023*
                *शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
शिक्षक समाज (हरियाणा):
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या - 23:27 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* हस्त - 16:24 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* चतुष्पाद - 10:43 तक
*💫पश्चात्-* नाग
*✨योग-* एन्द्र - 10:23 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 06:20
*🌄सूर्यास्त-* 17:53
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - 29:22 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:30
*🤖राहुकाल-* 09:14 से 10:40
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन बदी अमावस्या 23:27 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान - दान - श्राद्धादि की शनिवारी देवपितृकार्य अमावस्या , पितृ विसर्जन , सर्वपितृ श्राद्ध , अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध आज , महालया समाप्त , बुध चित्रा नक्षत्र में 28:02 पर , सूर्यग्रहण ( कंकणाकृती उपच्छाया खूर्यग्रहण , 20:34 से 26:25 तक , भारत में अदृश्य होने से सूतकादि का कोई प्रभाव नहीं) , लाला हरदयाल जन्म दिवस , सकेन्ड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल जन्म दिवस , श्री दसरथ देब स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस व अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस (World Standards Day)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आश्विन सुदी प्रतिपदा 24:34 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , शारदीय नवरात्र प्रारम्भ , माँ शैलपुत्री पूजा / व्रत , रंग पीला , कलश स्थापना मुहुर्त सुबह 11:44 से 12:36 तक , ध्वजारोहण , दोहित्र कृत मातामह (नाना - नानी ) का श्राद्ध।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पितृपक्षे  समायाताः*
     *गेहे - गेहे पितृगणाः।*
*तर्पणश्राद्धसन्तृप्ताः*
    *पितृलोकं प्रयान्तु नः॥*
*अर्थात् 👉*
             _पितृपक्ष में घर-घर में आए पितरों के समूह हमारे वे पितर तर्पण और श्राद्ध से भली भाँति तृप्त होकर ही पितृलोक को लौटें।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

       *आज का राशिफल* 

 *14 अक्टूबर 2023 , शनिवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बढिया रहेगा । आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आप की दबी हुई कोई प्रतिभा या बात लोगों के समक्ष उजागर होगी। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। मन मुटाव का अन्त होगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी या आवश्यक पकवान में परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज दिनचर्या की गतिविधियों से हटकर किसी विशेष बात को गहराई से जानने के लिए समय व्यतीत करेंगे तथा अध्यात्म से जुड़े विषयों में विशेष रूचि रहेगी। अगर पैतृक संबंधी कोई मामला रुका हुआ है, तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। मनोरंजन और मौज मस्ती के लिए समय निकाल पाएंगे। बाहर खाना खाने से बचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका समय आपके साथ है। किसी को उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, इसलिए उसे वसूल करने में अपना विशेष रुप से ध्यान केंद्रित रखें। आज रिश्तेदारों अथवा पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती हैं। इस चर्चा में आपके द्वारा रखा गया मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका समय मिलाजुला रहेगा । व्यस्तता व थकान हो सकती है ।कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। परंतु जल्दबाजी की बजाय गंभीरता व सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। अपने कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें अन्यथा काम की गति धीमी हो सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने काम को पूरी लगन से करने की जरूरत है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पानी पीने में कंजूसी न बरतें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी ऊर्जा आपको औरों से बेहतर बनने में पूर्ण मदद करेगी। पारिवारिक लोगों की जरूरतों को पूरा करने तथा शॉपिंग वगैराह करने में समय व्यतीत होगा। आज रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकालेंगे। घर में रिश्तेदारों का भी आगमन होगा। मन शान्त रखने की कोशिश करना आसान होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप मेहनतकश रहेंगे व पूरा लाभ भी मिलेगा। दोपहर बाद लाभदायक स्थितियां बन रही है, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे करने संबंधी रूपरेखा बना लें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन राहतभरा होगा व मानसिक शांति रहेगी । कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। धार्मिक संस्थाओं के सेवा संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कई प्रकार की गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए बाहर व धूप में घूमने से परहेज करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार फलदायक होगा । व्यस्त रहने से समय का सदुपयोग होगा । आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में विशेष अनुबंध प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार का व्यवसायिक कर्जा ना लें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अधिक कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप मानसिक दृष्टि से विशेष राहत महसूस करेंगे । पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। और उनके साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। तबीयत शरीरानुकूल रहेगी।&

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप आराम की तलाश कर सकते हैं । व्यापार में भी कार्यभार की बहुत अधिकता रहेगी। और अधिक मेहनत तथा परिणाम सामान्य ही हासिल होंगे। अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना काम समय पर पूरा ना होने की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती हैं। इसलिए अधूरे कार्य अवश्य पूर्ण कर लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप गौरान्वित महसूस करेंगे। आपके सकारात्मक तथा सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से परिवार तथा समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा। अगर कोई विवादित भूमि संबंधी परेशानी चल रही है, तो आज उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करने की कोशिश करें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। तबीयत सम्बन्धित बात को नजरअंदाज न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज भाग्य आपके और भी साथ है इसलिए आज आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने की पूरी संभावना है। अपना अधिक समय मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाने में लगाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1066 – हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नार्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेराल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।
1700 - रब्बी जुदाह हासिड और चाइम मोलोचो यरूशलेम में आया।
1745 - फ्रेंच सहायता काफिला मॉन्ट्रो स्कॉटलैंड पहुंचा।
1756 - मैत्री और व्यापार का एक समझौता सुल्तान ओसमान III द्वारा हस्ताक्षरित किया गया, और राजा फ्रेडरिक वी। डेनमार्क ने ओटोमन साम्राज्य के लिए असाधारण प्रतिनिधि नियुक्त किया।
1758 - हचकिर्क की लड़ाई, सक्सन में ऑस्ट्रियाई सेना ने प्रशिया को हराया।
1760 – रुस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1913 – ब्रिटेन के दक्षिण वेल्स स्थित यूनिवर्सल कोयले की खदानों में विस्फोट से 439 लोगों की मौत हो गई।
1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के लीग आॅफ नेशन्स से अलग होने की घोषणा की।
1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1943 - जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946 - हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1948 - इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।
1952 – संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक पहली बार न्यूयॉर्क के मौजूदा मुख्यालय में हुई।
1953 - भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956 – डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नागपुर में 3,85,000 अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया।
1964 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को केवल 35 साल की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
1964 - अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जन्मे किंग नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने।
1968 – मैक्सिको सिटी में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिकी धावक जिम हाइनेस ने 100 मीटर की दौड़ 9.95 सेकेंड में पूरी कर कीर्तिमान बनाया।
1968 – अपोलो-7 के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा यान के अंदर से पहली बार टीवी पर सजीव प्रसारण किया गया।
1979 - जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981 - होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1997 - ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2000 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
2002 - कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
2010 - राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2012 - नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।
2019 - अर्थशास्‍त्र के लिए 2019 का नोबेल पुरस्‍कार भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्‍नी एस्‍थर डयूफ्लो तथा माइकल क्रेमर को संयुक्‍त रूप से देने की घोषणा।
2019 - रूस ने कैलिबर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
2019 - भारत - कजाकिस्‍तान का चौथा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास काजिंद-2019 उत्‍तराखंड के पिथौड़ागढ़ में समाप्‍त हुआ।
2020 -  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री आगस्‍तो सन्‍टोस के साथ मंत्रिस्‍तर की समीक्षा बैठक की सहअध्‍यक्षता की।
2020 - पाकिस्‍तान एक बार फ‍िर से संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्‍य बना। पाकिस्‍तान को सबसे अधिक मत म‍िले व चीन, नेपाल और उज्‍बेक‍िस्‍तान भी सदस्‍य बने।
2020 - भारत और फ्रांस अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के तीसरे सम्मेलन में आईएसए के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष फिर चुने गए।
2021 - भारत को रिकॉर्ड छठे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारी बहुमत से फिर चुना गया।
2021 - दक्षिणी ताइवान में एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
2022 - परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी INS अरिहंत ने एक सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफल प्रक्षेपण किया।
2022 - पाकिस्तान के पंजाब के मुल्तान शहर में स्थित पंजाब निश्तार हॉस्पिटल (एक सरकारी अस्पताल) की छत पर लगभग 500 सड़े-गले शव मिलने का मामला सामना आया।
2022 - तुर्की में कोयला खदान के धमाके में लगभग 40 मजदूरों की मौत हुईं व कई अन्य घायल हुए।

*14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1643 - बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह।
1863 - लालू भाई सामलदास मेहता - प्रसिद्ध उद्योगपति थे।1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी थी।
1884 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और अमेरीका में 'गदर पार्टी' के संस्थापक का जन्म दिल्ली में हुआ।
1924 - वीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य असमिया साहित्यकार थे।
1930 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।
1931 - निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार।
1950 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1961 - परमीत सेठी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1979 - रित्विक भट्टाचार्य - भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।
1996 - हरजिंदर कौर एक भारतीय भारोत्तोलक हैं।

*14 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1240 - रज़िया सुल्तान, भारत की प्रथम महिला शासिका।
1947 - नरसिंह चिन्तामन केलकर - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
1998 - दसरथ देब - त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2004 – राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ।
2013 - मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता।
2020 - प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना, शोभा नायडू का निधन।

*14 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 लाला हरदयाल जन्म दिवस।
🔅 सकेन्ड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल जन्म दिवस।
🔅 श्री दसरथ देब स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस (World Standards Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।