पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 15 अक्तूबर 2023

इतिहास की 15 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 15 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 15 अक्टूबर 2023*
                *रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 24:34 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 18:13 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* किन्स्तुघ्ना - 12:04 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वैधृति - 10:23 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:21
*🌄सूर्यास्त-* 17:52
*🌙चन्द्रोदय-* 06:41
*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 16:25 से 17:52
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आश्विन सुदी प्रतिपदा 24:34 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , शारदीय नवरात्र प्रारम्भ , माँ शैलपुत्री पूजा / व्रत , रंग पीला , कलश स्थापना मुहुर्त सुबह 06:30 से 08:47 तक व अभिजित मुहूर्त में 11:43 से 12:29 तक , ध्वजारोहण , दोहित्र कृत मातामह (नाना - नानी ) का श्राद्ध , शनि वक्री धनिष्ठा नक्षत्र में 11:44 पर , महाराजा अग्रसेन जयन्ती (5147 वीं , नवरात्रि का प्रथम दिवस ) , श्री नमिनाथ भगवान ज्ञान कल्याणक (जैन , आश्विन शुक्ल प्रतिपदा ) , श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती , श्री मदन लाल खुराना जयन्ती , श्री रमन सिंह जन्म दिवस , विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती ) , गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस , विश्व ग्रामीण महिला दिवस , विश्व सफेद छडी / गन्ना सुरक्षा दिवस (White Cane Safety Day) व विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आश्विन सुदी द्वितीया 26:15 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्र का दूसरा दिन , माँ ब्रह्मचारिणी पूजा / व्रत , रंग हरा , चन्द्रदर्शन शुभ।_*

*🎯आज की भक्ति👉*

🌹
*वन्दे वाञ्छितलाभाय*
     *चन्द्रार्धकृतशेखराम्  ।*
*वृषारूढां     शूलधरां*
     *शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥*

    *🙏शैलपुत्र्यै नमोऽस्तु ते🙏*

*भावार्थ👉*
         _माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों में से प्रथम हिमालय-सुता माता शैलपुत्री के मस्तक पर आधा चंद्रमा सुशोभित है, वे सफेद बैल पर सवार हैं और उनके हाथ में भक्तों की रक्षा करने वाला त्रिशूल है। मैं उनकी वंदना करता/करती हूँ।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

*15 अक्टूबर 2023 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। संचित कोष में वृद्धि होगी। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, सावधानी रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ सकता है , कर्ज लेना पड़ सकता है। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें ।व्यापार - व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी परन्तु संतुष्टि नहीं होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। व्यापार - व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। व्यस्तता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। व्यापार - व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।  शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार - व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*15 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1686 - मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1806 – प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई आरंभ हुई। इससे एक दिन पहले नेपोलियन ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित किया था।
1815 – नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे।
1866 - कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक हुए।
1894 – अलफ्रेड ड्राइफ़स पर पेरिस में मुक़द्दमा आरंभ हुआ। वह यहूदी मूल का फ्रांसीसी अफ़सर था जिस पर चलाया जाने वाला मुक़द्दमा 19वीं शताब्दी में फ्रांस की बहुचर्चित घटना बन गयी।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।
1923 - वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।
1924 – अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
1932 - टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद यही कंपनी एयर इंडिया कहलाई।
1935 - टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।
1949 - त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
1951 – मिस्त्र की संसद ने स्वेज नहर समझौते को रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई।
1958 - अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1964 – सोवियत संघ के नेता निकिता खुर्श्चेव की सेवानिवृति ने पूरे विश्व को चौंका दिया।
1970 - अनवर सदत मिस्त्र के राष्ट्रपति चुने गए।
1978 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1988 – उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।
1990 - सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
1996 - फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
1997 - अरुंधति राय को उनके उपन्यास 'द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
1998 - ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1999 - चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले 'डी.एफ़.-41 आईसीबीएम' नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया ।
1999 - जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।
2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
2007 - वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।
2008 - रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की।
2008 - अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक 'द हाइट टाइगर' के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 - ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013 - एअर इंडिया टैक्सीबोट से विमान को रनवे तक ले जाने वाली दुनिया की पहली एयल लाइन बनी।
2013 - फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।
2019 - काईस सैयद को ट्यूनीशिया का नया राष्ट्रपति चुना गया ।
2019 - फेसबुक ने ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित करने के लिए भारत सरकार की मदद से डिजिटल बेटी अभियान शुरू किया।
2020 - भारत को जीएलपी पर ओईसीडी वर्किंग ग्रुप का वाइस-चेयरमैन नामित किया गया।
2021 - अफगानिस्‍तान के कंधार मस्जिद में नमाज के दौरान हुए विस्‍फोट में 37 लोग मारे गये व 70 घायल हुए।
2021 - नई दिल्ली में 'विजयादशमी' के अवसर पर रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) की सात नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
2022 - भारतीय सेना ने अग्निवीर वेतन पैकेज के लिए देश के ग्यारह बैंकों के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 - प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद समिति  की बैठक की अध्यक्षता की।

*15 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1542 – मुग़ल सम्राट अकबर का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम अबुल फ़त्ह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।
1914 - मनुभाई पाँचोली सरस्वती सम्मान से सम्मानित गुजराती भाषा के साहित्यकार।
1914 - मोहम्मद ज़ाहिर शाह अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा थे।
1920 – प्रसिद्ध उपन्यास द गॉडफादर के रचयिता मारियो ग्येनल्यूगी पूजो का जन्म हुआ।
1922 - शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।
1925 - हीरा लाल देवपुरा - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।
1931 - मिशाइल मेन , भारत के 11वें राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ।
1932 - कटीकल शंकरनारायणन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल।
1936 - मदन लाल खुराना - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1946 - विक्टर बैनर्जी हिन्दी एवं बांगला सिनेमा के अभिनेता ।
1947 - मदन सिंह चौहान (गुरुजी) रायपुर , छत्तीसगढ़ , भारत के एक लोक और सूफी गायक(पद्म श्री सम्मान्नित)।
1952 - रमन सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री।
1957 - मुख़्तार अब्बास नक़वी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता।
1957 - मीरा नायर, भारतीय निर्देशक।
1957 - महेन्द्र नाथ पाण्डेय भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद (1948 का भी वर्णन)।

*15 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1595 - फ़ैज़ी - मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि था।
1961 - सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार।
1975 - देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।
1990 - ओम शिवपुरी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1999 - दुर्गा भाभी - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।
2012 - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा थे।
2020 - देश की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन।
2020 - वरिष्ट क्रिकेट पत्रकार और कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन।
2020 - मलयालम के प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी का निधन।
2021 - जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्ता (83) का निधन हुआ।
2021 - एवी बरोट भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर थे।
2022 - विश्व प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा का 71 साल की अवस्था में (रात को) निधन हुआ।

*15 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 महाराजा अग्रसेन जयन्ती (5147 वीं , नवरात्रि का प्रथम दिवस )।
🔅 श्री नमिनाथ भगवान ज्ञान कल्याणक (जैन , आश्विन शुक्ल प्रतिपदा )।
🔅 श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती।
🔅 श्री मदन लाल खुराना जयन्ती।
🔅 श्री रमन सिंह जन्म दिवस।
🔅 विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती )।
🔅 गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस।
🔅 विश्व ग्रामीण महिला दिवस।
🔅  विश्व सफेद छडी / गन्ना सुरक्षा दिवस (White Cane Safety Day)।
🔅 विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।