पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 18 अक्तूबर 2023

इतिहास की 18 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 18 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
शिक्षक समाज (हरियाणा):
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 18 अक्टूबर 2023*
                *बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी - 25:14 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 21:01 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* वणिज - 13:25 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* आयुष्मान - 08:18 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 06:23
*🌄सूर्यास्त-* 17:49
*🌙चन्द्रोदय-* 09:41
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:06 से 13:31
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन सुदी चतुर्थी 25:14 तक पश्चात् पंचमी शुरु , माँ कूष्मांडा पूजा / व्रत , रंग नारंगी , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठुर ) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक ,  सर्वदोषनाशक रवियोग 21:01 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 21:01 तक , विघ्नकारक भद्रा 13:20 से 25:13 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:01 से , बुध तुला राशि में 25:17 पर , श्री ओमपुरी जन्म दिवस , श्री नारायण दत्त तिवारी जयन्ती एवं स्मृति दिवस (दोनों आज ही) , श्री विलियमसन अम्पांग संगमा जयन्ती , श्री इवांसियस केक मावलोंग स्मृति दिवस व विश्व ओकापी दिवस (World Okapi Day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 पंचमी 24:33 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचम नवरात्र माँ स्कन्दमाता पूजा व्रत , रंग सफेद , ललिता पंचमी , उपांग ललिता पंचमी व्रत , नत पंचमी (उड़ीसा) , सौर (तुला)कार्तिक मासारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*कूष्मांडायै नमो देव्यै👉*
*सुरासम्पूर्णकलशं*
         *रुधिराप्लुतमेव च।*
*दधाना हस्तपद्‍माभ्यां*
        *कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥*
*भावार्थ👉*
            _करकमलों में रक्त से सने हुए तथा सुरा से भरे हुए कलश को धारण करने वाली माँ कूष्मांडा देवी मेरे लिए शुभदायिनी हों।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *18 अक्टूबर 2023 , बुधवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप थौड़े व्यस्त रहेंगे परन्तु संतान के लिए समय अवश्य निकालें। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा व मान सम्मान बढ़ेगा । जल्दी ही वाहन सुख संभव है। स्वास्थ्य का सुधार सम्भव है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर आदि में हल्की चोट लगने से बचें। समाज में नाम होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं।  बीमारी में आराम कम मिलेगा लेकिन चिंताजनक नहीं होगा। अच्छे डॉ से सम्पर्क कर सकते हैं या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें सकते हैं । नए भवन में जाने के योग हैं। आज धन लाभ के योग हैं। सामाजिक दायरा आपके साथ रहेगा । आध्यात्मिक विषयो में रूचि बढेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार में सहयोग करें लाभ  होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी / मित्रता के चलते किसी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा । स्वास्थ्य बेहतर होगा।धर्म कर्म में ध्यान लगेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। आराम के लिए समय निकालें व नींद पूरी लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री या कार्यक्षेत्र में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा । मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म में रूचि बढेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। कहीं से अटका धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है। यश कीर्ति मान बढेगा। आज दोस्तों से विशेष लाभ मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र-परिचितों से संपर्क होगा। परिणाम की चिंता न करें, सिर्फ कर्म करने पर ध्यान देवें। आराम करें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1386 – जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।
1564 – इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
1565 – फ़िलिपीन औपचारिक रुप से स्पेन के एशियाई उपनिवेशों में शामिल हुआ।
1572 – स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
1648 – उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में 'बोस्टन शूमेकर्स' पहला श्रम संगठन बना।
1748 - ऐक्स-ला-चैपल की संधि ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध समाप्त होने पर हस्ताक्षर किए।
1752 - रूसो के ओपेरा हाउस में "ले देविन डु ग्राम" का प्रकाशन किया गया।
1767 - मेसन डिक्सन लाइन, मैरीलैंड और पेंसिल्वेनिया के बीच सीमा पर सहमति हुई।
1775 - अफ्रीकी अमेरिकी कवि फिलिस व्हीटले गुलामी से मुक्त किये गए।
1790 - फ्रेडरिक विल्हेम द्वारा जोसेफ स्कीलेिंग को आमतौर पर अनुमति से पहले की उम्र में ट्यूबिन्गर स्टिफ़ में नामांकन करने की अनुमति दी गई।
1851-  लंदन में एक महान प्रदर्शनी को बंद किया गया।
1878 – थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
1891 – अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्चयर गार्डन से शुरू हुई।
1892 – अमेरिका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरु किया गया।
1898 - अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।
1954 – टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
1963 – लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।
1972 - पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।
1980 – पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (अब मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
1985 - सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।
1989 – पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया।
1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1995 - कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 - भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
2000 - श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
2004 - कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
2004 - म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।
2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
2006 – माइक्रोसॉफ्ट में इंटरनेट एक्सपोलरर 7.0 को जारी किया।
2007 - आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। इस आत्मघाती हमले में भुट्टो बाल बाल बचीं।
2007 - कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
2007 - सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।
2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
2019 - अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर (आइएसएस) के बाहर चहलकदमी कर इतिहास रच दिया।
2020 - सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर, आईएनएस चेन्नई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2020 - अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत में आत्मघाती कार बम हमले में करीब 12 लोगों की मौत व सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
2021 - कुवैत में एक प्रमुख तेल रिफाइनरी में आग लगने से चार लोगों की मौत व दर्जनों लोग घायल हुए।
2021 - नीति आयोग ने भारत का भू-स्थानिक ऊर्जा मानचित्र लांच किया।
2021 - भारत और इस्राइल के बीच कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र को मान्‍यता देने पर सहमति बनी।
2021 - भारत व ब्रिटेन के बीच प्रथम समुद्री वार्ता के  आयोजन में हिंद-प्रशांत में सहयोग पर चर्चा हुई।
2022 - केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में क्रैश होने से पायलट सहित सात लोगों की मौत हुई।
2022 - रोजर बिन्‍नी बीसीसीआई के नए अध्‍यक्ष बने।
2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया।

*18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1919 - विलियमसन अम्पांग संगमा, एक गारो नेता, मेघालय के संस्थापक मुख्यमंत्री थे।
1925 - नारायण दत्त तिवारी - उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
1925 - इब्राहीम अलकाजी-भारतीय रंगमंच निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक।
1950 - ओम पुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता का जन्म अम्बाला (हरियाणा) में।
1958 - काजल किरन ।अभिनेत्री
1968 – भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी का गोरखपुर में जन्म हुआ था।
1977 - कुणाल कपूर -फ़िल्म अभिनेता।

*18 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1865 - वैकौण्ट पामर्स्टन यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री।
1909 - लालमोहन घोष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोलहवें अध्यक्ष और प्रसिद्ध बंगाली बैरिस्टर थे।
1931 – इलेक्ट्रीसिटी के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ।
1976 - विश्वनाथ सत्यनारायण - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
1977 - ज्योतिका तमिल, तेलुगु, कन्नड़ एवं हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं।
1996 - रामकृष्ण खत्री - भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।
2008 - इवांसियस केक मावलोंग -  मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2013 - रावुरी भारद्वाज ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता तेलुगू उपन्यासकार, लघु-कथा लेखक, कवि एवं समीक्षक थे।
2018 - नारायण दत्त तिवारी- उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 - कालिदास कर्माकर बांग्लादेशी कलाकार थे। उन्होंने चिपचिपाहट मुद्रण में विशेषज्ञता हासिल की।
2020 - केरल के थिरुवल्ला (पथानमथिट्टा) जिले में मरथोमा ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख जोसेफ मार थोमा का निधन हुआ।
2021 - श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बांदुला वर्णपुरा (68) का निधन हुआ।
2021 - 1980 में न्यूजीलैंड - विंडीज विवादास्पद सीरीज के अंपायर फ्रेड गुडाल (83) का निधन हुआ।

*18 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री ओमपुरी जन्म दिवस।
🔅 श्री नारायण दत्त तिवारी जयन्ती एवं स्मृति दिवस (दोनों आज ही)।
🔅 श्री विलियमसन अम्पांग संगमा जयन्ती।
🔅 श्री इवांसियस केक मावलोंग स्मृति दिवस।
🔅 विश्व ओकापी दिवस (World Okapi Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।