पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 20 अक्तूबर 2023

इतिहास की 20 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 20 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 20 अक्टूबर 2023*
                *शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी - 23:26 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* मूल - 20:41 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* कौलव - 12:03 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* अतिगण्ड - 27:01 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:24
*🌄सूर्यास्त-* 17:47
*🌙चन्द्रोदय-* 11:46
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:05
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी षष्ठी 23:26 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठम नवरात्र माँ कात्यायनी व्रत / पूजा , रंग लाल , तप षष्ठी (उड़ीसा ) , माँ सरस्वती आह्वान मूलभे , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:41 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:41 तक , श्री सिद्धार्थ शंकर राय जयन्ती , श्री वी. एस अच्युतानान्तन जन्म दिवस , क्रिकेटर श्री विरेन्द्र सहवाग जन्म दिवस , राष्ट्रीय एकता दिवस (चीन का भारत पर हमला के सन्दर्भ में) , विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस (World Osteoporosis Day- WOD) , अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस (International Chefs Day) , विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) व International Sloth Day.।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी 21:55 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , रंग नीला , माँ भद्रकाली अवतार , मूल नक्षत्र में  माँ सरस्वती का आह्वान / पूजन ,भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा ,अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम ) , विघ्नकारक भद्रा 21:54 से।_*

*🎯आज की भक्ति👉*

🌹
🙏 *कात्यायन्यै नमो देव्यै* 🙏

*चन्द्रहासोज्ज्वलकरा*
          *शार्दूलवरवाहना  ।*
*कात्यायनी शुभं दद्या-*
         *द्देवी दानवघातिनी॥*
*भावार्थ👉*
           _चमचमाते चंद्रहास खड्ग को हाथ में धारण किए हुए श्रेष्ठ सिंह पर आरूढ़ होकर दानवों का वध करने वाली देवी कात्यायनी हमें समस्त शुभ वर दें।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *20 अक्टूबर 2023 , शुक्रवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज  का दिन व्यस्त  हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों से व बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से ऊपर उठें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। धार्मिक आस्था प्रबल होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु ,  वे, वो)

आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।  कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।  आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*20 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1568 – मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।
1740 - मारिया थेरेसा आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।
1774 - कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) को भारत की राजधानी बनाया गया।
1786 - हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका में पहली खगोलीय अभियान का आयोजन किया गया।
1822 - लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित।
1827 – भूमध्यसागर के उत्तरी भाग में स्थित नवारीनो खाड़ी में इसी नाम का एक युद्ध हुआ।
1832 – एडवर्ड टर्नर ने पहली बार रसायनों के लिए चिन्ह का इस्तेमाल किया।
1864 – अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 'थैंक्स गिविंग डे' को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया।
1880 – एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1891 – न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय बाइक रेस शुरू हुई।
1904 - चिली और बोलविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षकर किया।
1905- रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
1940 – नीदरलैंड में राशन में पनीर भी मिलना शुरू हुआ।
1946 - वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।
1947 - अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।
1962 - चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
1963 - दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु
1970- सैयद बर्रे ने साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
1973 – ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया।
1991 - भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।
1995 - श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।
1997 – अमेरिका ने माइक्रोसॉफ्ट पर कंप्यूटरों में आईई ब्राउजर लगाने पर संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया।
1998 - मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2003 - बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली ग़रीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
2003 - बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की।
2003 - सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
2004 - बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली।
2004 - ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।
2007 - अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।
2007 - अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
2008- आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।
2011 - लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।
2015 – भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लिया।
2019 - महाराष्ट्र और हरियाणा में 21तारीख को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हुआ ।
2020 - भारत और वियतनाम बिजनेस मंच की बैठक वर्चुअल रूप से आयोजित की गई।
2020 - नासा का अंतरिक्ष यान पहली बार क्षुद्रग्रह बेन्नु पर लैंड हुआ।
2020 - भारत ने SCO देशों के महा अभिवक्ताओं की 18 वीं बैठक में हिस्सा लिया।
2021 -  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश में कुशीनगर अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
2021 - सीरिया में सेना की एक बस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई व कई अन्य घायल भी हुए।
2021 - जापान में माउंट एसो पर्यटन स्थल पर अचानक ज्वालामुखी फटा।
2022 - ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने सात सप्‍ताह से कम समय में अपने पद से इस्‍तीफा दिया।
2022 - सूडान में भूमि विवाद को लेकर दो दिन तक चले खूनी संघर्ष में बच्चों व महिलाओं समेत 170 की मौत हुई।

*20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1719 – जर्मनी के गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ़्रीड आख़ेनवाल का जन्म हुआ।
1784 - वैकौण्ट पामर्स्टन
यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री।
1855 - गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी - आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।
1920 - सिद्धार्थ शंकर राय - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
1923 - वी. एस अच्युतानान्तन - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1930 - लीला सेठ - भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
1945 - किरण कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता।
1947 - मैनुअल फ्रेडरिक एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी।
1957 - कुमार सानु हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक।
1969 - सुदर्शन भगत - भारतीय राजनीतिज्ञ।
1978 – भारत के आक्रामक बल्लेबाज विरेन्दर सहवाग का जन्म हुआ था।
1988 - कृष्णप्पा गौतम - भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

*20 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1910 – रुस के विख्यात लेखक लियोन टोल्सटॉय का निधन हुआ।
1961 – भौतिक मानवविज्ञानी और भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के पहले निदेशक रहे बिरजा संकर गुहा का घाटशिला बिहार में निधन हुआ।
1964 - एच. सी. दासप्पा - भारत के क्रांतिकारियों में से एक।
1982 - निरंजन नाथ वांचू - वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2010 - पार्थसारथी शर्मा - भारत के एक पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे ।
2015 - प्रसिद्ध सागर वैज्ञानिक डॉ. सैयद जहूर कासिम ‘प्रथम गंगोत्री अभियान’ के नाम से प्रसिद्ध अन्टार्कटिक अभियान दल के नेता थे।
2019 - दिग्गज पहलवान दादू चौगुले दत्तात्रेय का 73 साल की उम्र में निधन।

*20 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सिद्धार्थ शंकर राय जयन्ती।
🔅 श्री वी. एस अच्युतानान्तन जन्म दिवस।

🔅 क्रिकेटर श्री विरेन्द्र सहवाग जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय एकता दिवस (चीन का भारत पर हमला के सन्दर्भ में)।
🔅 विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस (World Osteoporosis Day- WOD)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस (International Chefs Day)।
🔅  विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day)।
🔅 International Sloth Day.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।