पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 21 अक्तूबर 2023

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 21 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 अक्टूबर 2023*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी - 21:55 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 19:54 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढ़ा
*💫करण-* गर - 10:44 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सुकर्मा - 24:35 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 06:25
*🌄सूर्यास्त-* 17:46
*🌙चन्द्रोदय-* 12:45
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 25:39 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 09:15 से 10:40
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी 21:55 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , रंग नीला , माँ भद्रकाली अवतार , मूल नक्षत्र में माँ सरस्वती का आह्वान / पूजन ,भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा ,अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम ) , विघ्नकारक भद्रा 21:54 से , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में माँ सरस्वती देवी का पूजन (बलिदान उत्तराषाढ़ा में ), श्री कृष्ण सिंह जयन्ती (पूर्व CM बिहार) , श्री सुरजीत सिंह बरनाला जयन्ती , आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस ( 79वां , 1943 , कन्फर्म नहीं) , विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस , शून्य उत्सर्जन दिवस व भारतीय पुलिस स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉आश्विन सुदी अष्टमी 20:00 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , रंग गुलाबी , श्री दुर्गाष्टमी / महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज ही करें )।_*
*🎯आज की भक्ति👉*
🌹
*🙏कालरात्र्यै नमो देव्यै🙏*
*एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।*
*लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥*
*वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।*
*वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥*
*भावार्थ👉*
_एक वेणी धारण किए और शेष बाल ऊपर लपकते हुए, कानों में लाल जपा और कनेर के पुष्प सजाए, रक्त पान के लिए होठों को लटकाए हुए, तेल से सने नग्न शरीर वाली और बाएँ पैर में लहराती काँटो वाली लोहे की ज़ंजीर के साथ, गधे पर सवार माँ दुर्गा का भयानक कालरात्रि रूप भक्तों के शत्रुओं को दिखाई देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 अक्टूबर 2023 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, 👌🏼ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू या कार्यालय के काम समय पर पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। जीवनसाथी को सन्तुष्ट करने में सफलता मिलेगी , स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।
अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1296 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।
1555 - इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से मना किया।
1727 - रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।
1805 – दक्षिण पश्चिमी स्पेन में जिबराल्टर जल डमरु मध्य के निकट द्रफ़ाल्गर नामक युद्ध हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन ने फ्रेंच और स्पेनिश बेड़े को पराजित किया।
1816 - रेव स्पार्के हचिंग्स द्वारा पेनांग के फ्री स्कूको की स्थापना पेनांग द्वीप (आधुनिक मलेशिया में) की।
1824 – जोसेफ एस्पडिन ने पोर्टलैंड सीमेंट का पेटेंट हासिल किया।
1845 - न्यूयॉर्क हेराल्ड बेसबॉल के खेल का उल्लेख करने वाला पहला समाचार पत्र बना।
1854 - फ्लोरेंस नाइटींगेल को 38 नर्स कर्मचारी के साथ क्रिमिया युद्ध में भेजा गया।
1871 - अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) हुआ।
1918 - मार्गेट ओवन ने 1 मिनट में 170 वीपीएम की टाइपिंग स्पीड के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया।
1927 – न्यूयॉर्क में जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।
1934 – समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।
1934 - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना सिंगापुर में की।
1943 – सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में मुक्त भारत की अस्थायी सरकार के गठन की घोषणा की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने जर्मन शहर ऑकिन पर कब्जा किया।
1945 - फ्रांस में महिलाओं को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला।
1948 - संयुक्त राष्ट्र ने आण्विक हथियार नष्ट करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया।
1950 - बेल्जियम में मृत्यु दंड समाप्त।
1950 – चीनी सेना ने तिब्बत पर आक्रमण किया।
1951 - भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
1954 - भारत और फ्रांस ने पौण्डीचेरी, करैकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता 1 नवम्बर से लागू हुआ।
1959 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में गूगेनहाइम संग्रहालय खुला था।
1970 - नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।
1998 – अमेरिका की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जेन हेनी औषधि एवं खाद्य प्रशासन (एफडीए) की पहली महिला आयुक्त बनीं।
1999 - सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।
2003 - चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
2005 - सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई 'वूमैन आफ़ द इयर' चुनी गई।
2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर अपनी जीत दर्ज की।
2008 - भारत व पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवाँ-ए-तिजास शुरू हुआ।
2012- सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया।
2013 - कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।
2014 - प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।
2019 - विश्व का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र सियाचिन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
2019 - हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हरियाणा में लगभग 65 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
2019 - भारतीय सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों का अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया ।
2020 - भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सेवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए एयर बबल समझौता किया गया।
2021 - भारत ने कोविडरोधी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सौ करोड टीके लगाने की उपलब्धि हासिल कर इतिहास रचा।
2021 - रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए हथियारों की खरीद हेतु अमेरिका के साथ 423 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2022 - फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF की लिस्ट से पाकिस्तान को बाहर कर दिया गया।
2022 - भारत ने अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल किया।
*21 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1790 – फ़्रांसीसी कवि अलफोंस डी ला मार्टिन का जन्म हुआ।
1830 - नैन सिंह रावत - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
1833 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और डाइनामाइट के आविष्कारक अलफ़्रेड नोबल का जन्म हुआ।
1887 - कृष्ण सिंह - बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
1889 - काशीनाथ नारायण दीक्षित - भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे।
1925 - सुरजीत सिंह बरनाला -पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1931 – प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ।
1937 - फारूक अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री तीन विभिन्न अवसरों पर रहे।
1939 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री व नृतकी हेलेन का जन्म हुआ।
1944 - कुलभूषण खरबंदा - फ़िल्म अभिनेता।
1950 - जगदम्बिका पाल उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री (कार्यकाल एक दिन) थे।
1957 - अशोक लवासा - भारत के चुनाव आयुक्त बने तथा पूर्व में भारत के वित्त सचिव थे।
1970 - कमल सदाना - फ़िल्म अभिनेता भारत ।
*21 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1998 - अजीत - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2012 – भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।
2020 - ‘फख्र-ए- हरियाणा’ सम्मान से सम्मानित महान उर्दू शायर महेंद्र प्रताप चांद का निधन हुआ।
*21 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री कृष्ण सिंह जयन्ती (पूर्व CM बिहार)।
🔅 श्री सुरजीत सिंह बरनाला जयन्ती।
🔅 आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस ( 79वां , 1943 , कन्फर्म नहीं)।
🔅 विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस।
🔅 शून्य उत्सर्जन दिवस।
🔅 भारतीय पुलिस स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।