पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 22 अक्तूबर 2023

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 22 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 अक्टूबर 2023*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी - 20:00 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा - 18:44 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* विष्टि - 09:00 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* धृति - 21:52 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:25
*🌄सूर्यास्त-* 17:45
*🌙चन्द्रोदय-* 13:37
*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 16:20 से 17;45
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉आश्विन सुदी अष्टमी 20:00 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , रंग गुलाबी , श्री दुर्गाष्टमी / महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज ही करें ) , अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 20:00 पर , बुध स्वाति नक्षत्र में 24:43 पर , विघ्नकारक भद्रा 08;57 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 18:44 तक , ओली प्रारम्भ जैन (पंचमी पक्ष) , स्वामी रामतीर्थ जी जयन्ती , अमर शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ जयन्ती , ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुण्यतिथि (कन्फर्म नहीं ) , महाराणा राजसिंह पुण्यतिथि , हकलाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Stuttering Awareness Day ) व International Wombat Day.।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आश्विन सुदी नवमी 17:46 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवम नवरात्र माँ सिद्धिदात्री व्रत / पूजा , रंग बैंगनी , श्री दुर्गानवमी का व्रत ( नवमी के लिए हवनादि आज ही करें ) , महानवमी (पूजा , व्रत एवं बलिदान हेतु) , नवरात्र समाप्त , रथ नवमी।_*
*🎯आज की भक्ति👉*
🌹
_*🙏नमोऽस्तु ते महागौर्यै🙏*_
*श्वेते वृषे समारूढा*
*श्वेताम्बरधरा शुचिः।*
*महागौरी शुभं दद्या-*
*न्महादेवप्रमोददा ॥*
*भावार्थ👉*
_सफेद बैल पर सवार, सफेद वस्त्रों से सुसज्जित, पवित्र तथा महादेव को आनंद देने वाली मैया महागौरी हमें शुभ वर प्रदान करें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 अक्टूबर 2023 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी विचारधारा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी तथा जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। संतान को समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विश्राम करने के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दैनिक आय पहले से काफी अधिक बेहतर होगी। किसी दूरदराज की पार्टी से कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए अपनी पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत करके रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मानोनुकूल होगा।घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुशरण करना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। साथ ही आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा। धार्मिक कार्य के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से वातावरण और अधिक खुशनुमा हो जाएगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा ।व्यापारिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। आज इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत अधिक सहज बनाकर रखें। गुस्से की वजह से कई बार काम बिगड़ सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कुछ समय से आप अपने जिस कार्य को लेकर अधिक मेहनत कर रहे थे, आज उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बेहतर होगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। क्योंकि आज इनसे संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। परंतु कोशिश करके आर्डर को समय पर पूरा करें, अन्यथा पार्टी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजना बनाने तथा उसे संपन्न करने में व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति बढ़ रही आपकी आस्था भी आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की जो योजनाएं बन रही है, आज उन कार्यों को शुरू करने का उचित समय है। भविष्य में ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों के भी अपने अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यापार में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी भी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज ना करें। जिससे आपको अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन कर्म अनुसार होगा । कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आपका उन पर विश्वास बनाकर रखना उनकी कार्य क्षमता व योग्यता में और अधिक वृद्धि करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अनैतिक काम में ना पड़े, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
794 – जापानी सम्राट कनमू ने राजधानी को हेईयांको (वर्तमान टोक्यो) में स्थानांतरित की।
1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। जिसमें कोलंबस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की।
1721 - ज़ार पीटर द ग्रेट "ऑल-रशियन सम्राट बनाया गया।
1728 - 1728 की कोपेनहेगन शहर में भयानक आग (शहर के इतिहास में सबसे बड़ा) लग गयी।
1746 - न्यू जर्सी का कॉलेज स्थापित किया गया (यह 1896 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय बन गया)।
1796 - पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।
1867 – नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गई।
1875 - अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुवात।
1879 - ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।
1879 – अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने एक उच्च प्रतिरोधक कार्बन फिलामेंट का पहला सफल प्रयोग किया।
1879 – विश्व का पहला कार डीलर शोरूम लंदन में खुला।
1883 - न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध का अंतिम चरण जर्मन सेना पर संयुक्त सेना के आक्रमण के साथ आरंभ हो गया।
1953 – लाओस को फ्रांस से पूरी तरह से आजादी मिली।
1954 – संघीय गणराज्य जर्मनी को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
1962 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने [भारत की सबसे बड़ी ]बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई।
1964 - फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
1975 - 'वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण हुआ।
1975 - तुर्की के राजनयिक की वियना में गोली मारकर हत्या हुई।
1979 – ईरान के अपदस्थ शाह मोहम्मद रिजा पहलवी को इलाज के लिए अमेरिका जाने की अनुमति दी गई।
1981 – अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज एक खरब डॉलर को पार किया।
1986 – अमेरिकी राष्ट्रपति रीगन ने 1986 के कर सुधार अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1998 – संयुक्त राष्ट्र ने 1987 के बाद से युद्ध में 20 लाख निर्दोष बच्चों के मारे जाने की घोषणा की।
2004 - अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर।
2004 - सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
2006 - अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।
2007 - चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
2008 - इसरो ने (श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से ) भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।
2014 - माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
2016- भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।
2019 - जापान के नए सम्राट नारूहितो ने तोक्यो में भव्य समारोह में सिंहासन औपचारिक तौर पर संभाला।
2019 - अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
2020 - विशाखापतनम के नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित समारोह में पनडुब्बी भेदी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती को भारतीय नौसेना में शामिल किया।
2020 - राजस्थान के पोखरण में डीआरडीओ द्वारा विकसित टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र नाग का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
2021 - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन भारत ने आकाश में अत्यधिक तेजी से गतिशील लक्ष्य को विमान से निशाना बनाने का सफल परीक्षण किया।
2021 - ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में भारत ने ब्रिक्स देशों के संचार मंत्रियों की 7वीं बैठक का आयोजन किया व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की।
*22 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1873 - स्वामी रामतीर्थ - हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
1900 - अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद।
1903 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व।
1935 - ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल एक शिक्षक तथा बिहार व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे।
1937 - कादर खान, प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फ़िल्म अभिनेता।
1947 - अदम गोंडवी अट्टा - एक भारतीय कवि।
1952 - ए एस किरण कुमार भारत के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के 9 वें अध्यक्ष थे।
1988 - परिणीती चोपडा एक भारतीय अभिनेत्री।
2022 - इसरो ने रचा इतिहास: सबसे भारी रॉकेट LAWM3-M2 का मिशन सफल, 36 उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में किया स्थापित (रात 12:07 बजे)।
2022 - मध्य प्रदेश के रीवा में बस-ट्रक की टक्कर से 15 लोगों की मौत हुई व40 से ज्यादा घायल हुए।
*22 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1680 – मेवाड़ के महाराणा राज सिंह का निधन हुआ।
1893 - दलीप सिंह - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
1933 - विट्ठलभाई पटेल - सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1954 - ठाकुर प्यारेलाल सिंह - छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता (कन्फर्म नहीं )।
1954 - जीवनानन्द दास - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1986 - ये जियानयिंग - चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।
1986 - चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष।
1998 - अजीत हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। वह अपने खलनायक किरदारों के लिये विशेष रूप से जाने जाते थे।
2015 - लाभ जंजुआ एक भारतीय भांगड़ा गायक और गीतकार थे।
2020 - तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नयानी नरसिम्हा रेड्डी का निधन हुआ।
*22 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 स्वामी रामतीर्थ जी जयन्ती।
🔅 अमर शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ जयन्ती।
🔅 ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुण्यतिथि (कन्फर्म नहीं )।
🔅 महाराणा राजसिंह पुण्यतिथि।
🔅 हकलाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Stuttering Awareness Day )।
🔅International Wombat Day.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।