पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 23 अक्तूबर 2023

इतिहास की 23 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 23 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
शिक्षक समाज (हरियाणा):
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 23 अक्टूबर 2023*
                *सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी - 17:46 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 17:14 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* बालव - 06:56 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* शूल - 18:52 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:26
*🌄सूर्यास्त-* 17:44
*🌙चन्द्रोदय-* 14:22
*🌛चन्द्रराशि-* मकर - 28:23 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 07:51 से 09:15
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन सुदी नवमी 17:46 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवम नवरात्र माँ सिद्धिदात्री व्रत / पूजा , रंग बैंगनी , श्री दुर्गानवमी का व्रत ( नवमी के लिए हवनादि आज ही करें ) , महानवमी (पूजा , व्रत एवं बलिदान हेतु) , नवरात्र समाप्त , रथ नवमी , श्रवण नक्षत्र में माँ सरस्वती देवी विसर्जन, हेमन्त ऋतु प्रारम्भ , रानी चेन्नम्मा जयन्ती , श्री भैरोंसिंह शेखावत जयन्ती , सूबेदार जोगिन्दर सिंह शहीदी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस व राष्ट्रीय तिल /Mole दिवस (रसायन विज्ञान )।_*
*_🔅कल मंगलवार को  👉 आश्विन सुदी दशमी 15:16 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्री विजयदशमी ( दशहरा ) पर्व , विजय मुहुर्त 13:56 से 14:39 तक ,  नवरात्र पारणा , मन्वादि , आयुद्ध पूजा / शमी पूजा / अपराजिता पूजा  / नीलकंठ दर्शन , दशमी राजाओं का पट्टाभिषेक , सीमोल्लंघन , शस्त्रादि पूजा (देशाचारे ) , वर्षा योग।_*

*🎯आज की भक्ति👉*

🌹
*सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यै-*
     *रसुरैरमरैरपि  ।*
        *सेव्यमाना सदा भूयात्*
            *सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥*
*भावार्थ👉*
           _सिद्धों,गन्धर्वों और देवताओं द्वारा सदा सेवा प्राप्त करने वाली माता सिद्धिदात्री हमें शुभ कार्यों में सफलता प्रदान करें।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *23 अक्टूबर 2023 , सोमवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान - सम्मान मे वृद्धि होगी ।किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना बन सकती है। धार्मिक अनुष्ठान होगा। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह , सगाई या यात्रा संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। प्रेम - प्रसंग सोच समझकर करें खतरा है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1707 - ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद को पहली बार लंदन में मिलाया गया।
1760 - उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली किताब मुद्रित हुई।
1764 - मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
1814 -  विश्व की पहली प्लास्टिक सर्जरी इंग्लैंड में की गयी।
1910 - ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
1915 - न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
1934 -  महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता पद से इस्तीफा दिया।
1943 - नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की । इसके मतभेद भी है कुछ जगह 12 जुलाई 1943 भी है व कुछ जगह अन्य भी।
1958 - रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।
1978 - चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
1989 - हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1998 - पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।
1998 - जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
2001 - नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
2003 -भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये।
2008 - नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।
2011 - तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप,582 लोगों की मौत, हजारों घायल।
2019 - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्‍यक्ष का कार्यभार संभाला।
2019 - हांगकांग विधायका ने विरोध प्रदर्शन के बाद प्रत्यर्पण विधेयक को वापस लिया।
2020 - भारत ने 35 वर्ष बाद अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन की शासी परिषद के अध्‍यक्ष का पदभार सम्‍भाला।
2020 - भारत:  संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ पर डाक विभाग ने डाक टिकट जारी किया।
2021 - तुर्की ने  अमेरिका और जर्मनी सहित 10 देशों के राजदूतों को हटाने का आदेश दिया।
2022 - इसरो ने सभी 36 उपग्रहों को इच्छित कक्षाओं में स्थापित करने वाले पहले वाणिज्यिक मिशन के अंतर्गत एल वी एम-3 एम-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
2022 - चीनी राष्‍ट्रपत शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का आधिकारिक एलान हुआ , 30 साल पुराना नियम टूटा , जिनपिंग ने अपनी नई टीम की भी घोषणा की व ली कियान्ग को नया प्रधानमंत्री बनाया गया।
2022 - अयोध्या के तट पर 15 लाख 76 हजार दीये जले  व अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

*23 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1778 - रानी चेन्नम्मा - झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।
1898 - खंडू भाई देसाई, श्रमिक नेता ।
1923 - भैरोंसिंह शेखावत - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।
1937 - देवेन वर्मा हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता थे।
1957 - सुनील मित्तल भारतीय मूल के एक प्रमुख व्यवसायी।
1966 - शोभा कारनदलाजे एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा केन्द्रीय मंत्री बनी।
1969 - संजय गुप्ता एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक।
1974 - अरविन्द अडिग अंग्रेजी में लिखने वाले भारतीय लेखक ( मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित)।
1979 - रंजन सोढ़ी एक भारतीय डबल ट्रैप शूटर।
2000 - ज़ायरा वसीम भारतीय अभिनेत्री।

*23 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1623 - तुलसीदास प्रसिद्ध कवि (कन्फर्म नहीं)।
1962 - सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1973 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
2005 - भोलाशंकर व्यास - 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2012 - सुनील गंगोपाध्याय या सुनील गांगुली, सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार थे।
2019 - मरीकी वरवूर्ट, बेल्जियम पैरालिंपिक एथलीट ने 40 साल की उम्र में इच्छामृत्यु के माध्यम से अपना जीवन समाप्त कर लिया।
2021 - मिनू मुमताज़ हिन्दी फिल्म अभिनेत्री व मुख्य रूप से नर्तकी।

*23 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 हेमन्त ऋतु प्रारम्भ।
🔅 रानी चेन्नम्मा जयन्ती।
🔅 श्री भैरोंसिंह शेखावत जयन्ती।
🔅 सूबेदार जोगिन्दर सिंह शहीदी दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस।
🔅 राष्ट्रीय तिल /Mole दिवस (रसायन विज्ञान )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।