पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 10 अक्तूबर 2023

इतिहास की 10 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 10 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
शिक्षक समाज (हरियाणा):
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 10 अक्टूबर 2023*
                *मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 15:11 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* मघा - पूर्णरात्रि
*💫करण-* बालव - 15:11 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* साध्य - 07:45 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:18
*🌄सूर्यास्त-* 17:57
*🌙चन्द्रोदय-* 27:07
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 15:02 से 16:30
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आश्विन बदी एकादशी 15:11 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , एकादशी का श्राद्ध (उदयातिथि अनुसार) , मघा श्राद्ध , इन्दिरा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी, श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई स्मृति दिवस , विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय चरखा दिवस (कन्फर्म नहीं) , राष्ट्रीय डाक दिवस (भारत) , बचत बैंक दिवस (Savings banks Day) (डाक सप्ताह के अन्तर्गत) , मेलानेशियाई देश फिजी की स्वतंत्रता की वर्षगाँठ (53वीं) व मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against the Death Penalty)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन बदी द्वादशी 17:40 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , द्वादशी का श्राद्ध , चक्रांकित महाभागवतों - यति - वैष्णवों - संन्यासियों का श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:45 तक , सूर्य चित्रा नक्षत्र में 07:59 पर , अल्पवृष्टि योग।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मानं  हित्वा  प्रियो भवति*
     *क्रोधं   हित्वा  न  शोचति ।*
*कामं हित्वार्थवान् भवति*
     *लोभं हित्वा सुखी भवेत् ॥*
*अर्थात् 👉*
           _मनुष्य अहंकार को छोड़कर प्रिय हो जाता है। मनुष्य क्रोध को छोड़कर शोक नहीं करता है। मनुष्य इच्छा (कामना) को छोड़कर धनवान् हो जाता है। मनुष्य लोभ को छोड़कर सुखी हो जाता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *10 अक्टूबर 2023 , मंगलवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप एकांत पसन्द नहीं करने वाले हैं । अधिकतर समय घर परिवार , कार्यालय व संबंधियों के साथ व्यतीत में  होगा। जिससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही है, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। स्वाथ्य सुधार होगा लेकिन व्यस्त होने से थकान महसूस कर सकते है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज रचनात्मक कार्यों तथा पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा । चल रही किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। आध्यात्मिक रूचि और बढेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं । कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। इसलिए मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी आपका रुझान बना रहेगा। जिससे आप अपने आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुधार होगा । मन शान्त रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ दायक है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मण्डली का सहयोग मिलेगा । गलत का विरोध करने की ताकत बढ़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी और कार्यसिद्धि भी सकारात्मक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी चल रही थी, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। आलस्य दूर करने के लिए प्रयासरत रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज समय आपके साथ है इसलिए परिणाम भी सकारात्मक रहेगे । पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा। तथा आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुछ परिवार संबंधी वाद-विवाद आज निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा  जिससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। समय अनुकूल रहेगा जिससे मन प्रफुल्लित होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी । लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी जिससे थकान हो सकती है फिर भी आप थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।मनोरंजन के आसार बनेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1720 - फ्रांसीसी सरकार ने नोटों पर हड़ताल की घोषणा की।
1733 - फ्रांस सम्राट ने चार्ल्स VI से युद्ध की घोषणा किया।
1756 - ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
1846 - ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
1865 -  जॉन वेल्से हयात ने बिलियर्ड बॉल का पेटेंट हासिल किया।
1868 - क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
1893 -  पहली कार नंबर प्लेट पेरिस, फ्रांस में दिखाई दिखाई गयी।
1910 - वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
1924 - शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1928 - च्ययांग काई-शेक चीन की राष्ट्रीय सरकार के अध्यक्ष बने।
1942 - सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1956 - ग्रीष्मकालीन ओलंपिक मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ।
1963 - जेम्स बॉन्ड की दूसरी फिल्म "रूस से प्यार" को लंदन में परदे पर दिखाया गया।
1964 - टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1970 - फिजी ने स्वतंत्रता हासिल की।
1971 - अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।
1978 - रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
1986 - सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
1990 - अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1991 - भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
1992 - दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
1999 - सन् 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
2001 - बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003 - भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
2004 - आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
2005 - एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2008 - निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2014 - भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।
2015 - तुर्की के अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से कम से कम 95 लोग मारे गए और 200 घायल हुए।
2019 - 2018 का साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार पौलेंड की लेखिका ओल्गा तोकार्सज़ुक Olga Tokarczuk को , जबकि और 2019 के लिए ऑस्ट्रिया के लेखक पीटर हैंडके Peter Handke को चुना गया ।
2019 - 465 सीटों वाली रोमानिया की संसद में 238 सदस्‍यों ने प्रधानमंत्री वियोरिका डैन्सिला सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव के समर्थन में मतदान किया।
2019 - रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों के निजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रेल मंत्रालय ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया।
2020 - भारत - केंद्र ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों से निपटने के लिये राज्‍यों को एक नये परामर्श जारी किये।
2020 - फ्रांस में दो छोटे विमानों के टकराने से पांच लोगों की मौत हुई।
2021 - सुनील छेत्री ने 77वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके महान फुटबॉलर पेले की बराबरी की।
2021 - मध्य रूस में एक विमान दुर्घटना में 16 पैराशूटर मारे गये।
2022 - तीन महीने बाद फिर कीव पर रूस का हमला, यूक्रेन के कई शहरों में पुतिन की सेना ने दागी 75 मिसाइलें , सैकड़ों की मौत।
2022 - राजस्थान के सपोटरा की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से तीन बालिकाओं सहित 6 लोगों की मौत हुई।

*10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 👉*

1731 - प्रसिद्ध ब्रिटिश वैज्ञानिक हेनरी कैवेन्डिश का जन्म हुआ था, उन्होंने हाइड्रोजन गैस की खोज की थी।
1899 - श्रीपाद अमृत डांगे - भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
1902 - के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1906 - आर. के. नारायण, भारतीय उपन्यासकार।
1910 - डॉ द्वारकानाथ शान्ताराम कोटणीस एक भारतीय चिकित्सक थे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में सेवाएं देते हुए अपनी जान दी।
1912 - डा० राम विलास शर्मा आधुनिक हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि थे।
1923 - शिवराज रामशरण - एक भारतीय वैज्ञानिक थे जिन्हें क्रिस्टलोग्राफी के क्षेत्र में उनके काम के लिए जाना जाता था।
1924 - बलबीर सिंह - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी।
1933 - मदन मोहन पुंछी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1954 - भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।
1956 - गजेन्द्र चौहान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
1988 - भारतीय रोवर खिलाड़ी मंजीत सिंह।
1995 - सुतीर्था मुखर्जी एक भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी।

*10 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1964 - गुरु दत्त हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता थे।
1974 - ल्यूडमिला मिखाइलोव्ना पावलिचेंको, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लाल सेना में एक सोवियत स्नाइपर थीं।
1983 -रूबी मेयर्स, 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2000 - श्रीलंका के पूर्वप्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके ।
2007 - सोमप्पा रायप्पा बोम्मई - भारतीय राजनीतिज्ञ व कर्नाटक के 11वें मुख्यमंत्री रहे।
2011 - जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह।
2015 - मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) - दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
2021 -  पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डा अब्दुल कादिर खान (85) का निधन हुआ।
2022 - समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (82) का निधन हुआ।

*10 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई स्मृति दिवस।
🔅 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय चरखा दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 राष्ट्रीय डाक दिवस (भारत)।
🔅 बचत बैंक दिवस (Savings banks Day) (डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।
🔅  मेलानेशियाई देश फिजी की स्वतंत्रता की वर्षगाँठ (53वीं)।
🔅 मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against the Death Penalty)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।