पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 12 अक्तूबर 2023

इतिहास की 12 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 12 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
शिक्षक समाज (हरियाणा)
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 12 अक्टूबर 2023*
              *बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 19;56 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी - 11:36 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* गर - 06:50 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शुक्ल - 09:29 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 06:19
*🌄सूर्यास्त-* 17:55
*🌙चन्द्रोदय-* 28:52
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - 18:17 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:30
*🤖राहुकाल-* 13:34 से 15:01
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज गुरुवार को 👉आश्विन बदी त्रयोदशी 19:56 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , त्रयोदशी का श्राद्ध , प्रदोष व्रत , मास शिवरात्रि व्रत , कलियुगादि तिथि , विघ्नकारक भद्रा 19:54 से, विश्व गठिया दिवस , कोलंबस दिवस  (यूनाइटेड स्टेट्‍स) , श्री भूमिधर बर्मन जयन्ती , श्री राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस , राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्थापना दिवस (30वाँ ,1993) व मेल और पार्सल दिवस 2023 ( राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्दशी 21:53 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , चतुर्दशी का श्राद्ध , शस्त्रादि -विष - दुर्घटना (अपमृत्यु ) से मृत लोगों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए , विघ्नकारक भद्रा 08:54 तक , मंगल स्वाति नक्षत्र में 15:51 पर , ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*चिन्तया  जायते  दुःखं*
         *नान्यथा हेतुना किल।*
*तया हीनः सुखी शान्तः*
         *सर्वत्र   गलितस्पृहः ॥*
*भावार्थ👉*
              _चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

         *आज का राशिफल* 

 *12 अक्टूबर 2023 , बृहस्पतिवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी समय मिलेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का या घर पर सभी को समय देने का आनंद प्राप्त होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

 स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। छात्र आज जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। विवाहित आज पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आज सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे। छात्र पढ़ाई से विचलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आज किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे, उनका साथ भी आपको मिलेगा। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। आज आपके कष्ट दूर होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक

 पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर्स का दबाव रहेगा। आज अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धन लाभ का योग है। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*12 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1711 - कैरेल छठी हैब्सबर्ग रोमन कैथोलिक  सम्राट का ताज पहनाया गया।
1730 - ईसाई VI ने डेनमार्क के राजा के रूप में फ्रेडरिक IV को सफल किया।
1776 - ब्रिटिश ब्रिगेड ने ब्रॉन्क्स में थोरग नेकस रोड की सुरक्षा करना शुरू कर दिया।
1792 – अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया।
1798 - फ्रांस के कब्जे वाले बोएरेनक्रिज के खिलाफ फ्लेमिश विद्रोह आरम्भ हुआ।
1799 - जैनने गेनेविएवे लबरोस्से 900 मीटर की ऊंचाई से एक पैराशूट के साथ एक गुब्बारा से कूदने वाली पहली महिला बनी।
1815 - नेपल्स के पूर्व राजा जोआचिम मूरत को मृत्यु की सजा सुनाई।
1822 - ब्राजील के पेड्रो-I को ब्राजील का संवैधानिक सम्राट घोषित किया गया।
1847 - जर्मन आविष्कारक और उद्योगपति वर्नर वॉन सीमेंस ने सीमेंस एजी और हल्स्के को की स्थापना की।
1850 - पहली महिला चिकित्सा विद्यालय (महिला मेडिकल कॉलेज ऑफ पेन्स) खोला गया।
1854 - लिंकन यूनिवर्सिटी की आश्मुन संस्थान के रूप में स्थापना की गयी ।
1860 - ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।
1871 – ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया।
1879 - ब्रिटिश सैनिकों ने काबुल और अफगानिस्तान पर कब्जा किया।
1898 - मतीउर में पहली नगर परिषद की स्थापना की गयी।
1901 – अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया।
1928 – पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए 'आयरन लंग' नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया।
1933 – अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिकी सेना से अलकार्ट्ज द्वीप का अधिग्रहण किया।
1964 – विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1968 – मध्य अफ्रीका में स्थित देश ईक्वाटोरियल गिनी को स्पेन से स्वतंत्रता मिली और यह दिन इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1989 – अमेरिकी संसद ने यहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
1992 - मिस्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।
1997 - अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।
1998 – अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया।
1999 – पाकिस्तान में तत्कालीन सैन्य प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा किया। सुप्रीम कोर्ट ने इसे कानूनी मान्यता दी लेकिन तीन साल के अंदर नागरिक सरकार के गठन का आदेश दिया।
1999 -  संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छ: अरबवाँ शिशु का सरायेवों में जन्म ।
1999 - अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुँचा।
2000 - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
2001 - संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
2002 - यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।
2002 - बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।
2004 - पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
2007 - अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 - रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पाँच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली।
2008 - केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।
2013 - वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत।
2014 - इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।
2019 - चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग दो दिन की नेपाल यात्रा पर काठमांडू पहुंचे , वे पिछले 23 वर्षों में नेपाल की यात्रा करने वाले चीन के पहले राष्‍ट्रपति हैं।
2019 - जापान में भयंकर तूफान के कारण सात लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
2020 - अमरीकी अर्थशास्‍त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को संयुक्त रूप से इस वर्ष के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
2020 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअल समारोह में राजमाता विजया राजे सिंधिया की जन्मशताब्दी पर उनके सम्‍मान में सौ रुपए का स्‍मारक सिक्‍का जारी किया।
2020 - ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान (68) एक बार फिर इस पद के लिए चुने गए।
2021 - नेपाल में एक यात्री बस सैकड़ों फिट खाई में गिरने से लगभग 32 की मौत व 12 लोग घायल हुए।
2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान पर पहले जी20 विशेष शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
2021 - संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता शिखर सम्मेलन (UN Biodiversity Summit) चीन में शुरू हुआ।
2021 - मसौदा क्षेत्रीय योजना -2041 को NCR योजना बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया।
2022 - श्री देवुसिंह चौहान ने पिन कोड की स्वर्ण जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।
2022 - पदक विजेता साजन और हाशिका ने राष्ट्रीय खेल में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार हासिल किया।

*12 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1864 - कामिनी राय, ब्रिटिश भारत में एक प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।
1888 - पेरीन बेन - पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।
1894 - मुहम्मद सलेह अकबर हयद्री भारतीय सिविल सेवक , राजनीतिज्ञ  व असम प्रांत के अंतिम ब्रिटिश - नियुक्त राज्यपाल थे।
1908- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक ।
1911 - विजय मर्चेन्ट - डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1919 - विजयाराजे सिंधिया - 'भाजपा' की प्रसिद्ध नेत्री थीं।
1931 - भूमिधर बर्मन - असम के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1935- शिवराज पाटील, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1938- निदा फ़ाज़ली- प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार ।
1943 - पंडित शिवनाथ मिश्रा - भारत के प्रमुख सितार वादक।
1963 - शिवकुमार 'बिलगरामी' - समकालीन गीतकार एवं ग़ज़लकार हैं जो अपने मौलिक लेखन और चिंतन के लिए जाने जाते।
1980 - डॉ. किरण मिश्रा - एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं।
1991 - अक्षरा हासन, एक भारतीय अभिनेत्री।

*12 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1967 – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ।
1993 - पेंदेकांति वेंकटसुब्बाया बिहार व
कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल।
2020 - नगालैंड के पर्यवारण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विधि और न्‍याय मंत्री सी एम चांग का निधन।
2020 - भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का निधन।
2021 - नागालैंड (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और नागालैंड बांस विकास एजेंसी के अध्यक्ष विसासोली ल्होंगु का निधन हुआ।

*12 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 विश्व गठिया दिवस।
🔅 कोलंबस दिवस  (यूनाइटेड स्टेट्‍स)।
🔅 श्री भूमिधर बर्मन जयन्ती।
🔅 श्री राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्थापना दिवस (30वाँ ,1993)।
🔅 मेल और पार्सल दिवस 2023 ( राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।