पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 16 अक्तूबर 2023

इतिहास की 16 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 16 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 16 अक्टूबर 2023*
                *सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया - 26:15 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* स्वाति - 19:35 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* बालव - 12:58 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* विश्कुम्भ - 10:02 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 06:22
*🌄सूर्यास्त-* 17:51
*🌙चन्द्रोदय-* 07:37
*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 07:48 से 09:14
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन सुदी द्वितीया 26:15 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्र का दूसरा दिन , माँ ब्रह्मचारिणी पूजा / व्रत , रंग हरा , चन्द्रदर्शन शुभ , यमघण्टयोग 19:35 से सूर्योदय तक, श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस , विश्व खाद्य दिवस  / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्‍थापना दिवस (78 वाँ) , राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 39वां स्थापना दिवस , विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day) व विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं )।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया 25:28 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सिन्दूर तृतीया , तृतीय नवरात्र - माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत , रंग भूरा।_*

*🎯आज की भक्ति👉*

🌹
*माँ ब्रह्मचारिणी👉*
*दधाना करपद्‍माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।*
*देवी प्रसीदतु  मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥*
*भावार्थ👉*
                _माँ दुर्गा के जिस द्वितीय ब्रह्मचारिणी स्वरूप ने अपने कमल कोमल करों में अक्षमाला और कमंडलु धारण किए हुए हैं, वह मुझ पर प्रसन्न हो।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *16 अक्टूबर 2023 , सोमवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान - सम्मान मे वृद्धि होगी।किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना भी बन सकती है व व्यस्त होने पर भी समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके साथ है। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।  स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है। जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। चोरी पकडे जाने का पूरा खतरा है। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा।  कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*16 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1757 – आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।
1793 – फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।
1868 – डेनमार्क ने निकोबार द्विप समूह पर अपने सभी अधिकार ब्रिटेन को बेचने की घोषणा की।
1905 - लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।
1915 – ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1939 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
1945 – संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई।
1946 – नोरेनबर्ग न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार जर्मनी के 9 नाज़ी नेताओं को युद्ध अपराध के दोष में मृत्यु दंड दिया गया।
1951 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।
1959 - राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।
1964 - चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
1968 - हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1984 - दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1996 - ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।
2002 - 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
2003 - मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स' दिया गया।
2012 - सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।
2019 - विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना ईट राइट जैकेट और ईट राइट झोला की शुरुआत की।
2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने खाद्य और कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का सिक्‍का जारी किया।
2021 - प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के पीएम महामहिम जोनस गहर स्टोर को कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी (14 अक्टूबर 2021 को पदभार ग्रहण किया था)।
2021 -  ईरान में भूकंप के मध्यम झटके आए , रिक्टर स्केल 5.1 तीव्रता मापी गई।
2021 -  भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति' 8वां संस्करण का अमपारा (श्रीलंका) में समापन हुआ।
2022 - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल के लाल परेड मैदान से मेडिकल के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभांरभ किया। हिंदी में तैयार 3 पुस्तकों का विमोचन भी किया।
2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 डिजिटल बैंकिंग इकाईयां राष्ट्र को समर्पित कीं।

*16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1896 - सेठ गोविन्द दास - सेनानी, सांसद तथा हिन्दीके साहित्यकार थे।
1905 - विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) - प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक (कन्फर्म नहीं)।
1917 – शायर लखनवी का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम मुहम्मद हसन पाशा था।
1939 - दिगंबर हांसदा - एक भारतीय अकादमिक और आदिवासी कार्यकर्ता थे (पद्मश्री सम्मानित)।
1940 - नरेंद्र चंचल एक भारतीय गायक थे जो धार्मिक गीतों और भजनों में माहिर थे।
1944 - लच्छू महाराज - भारत के जानेमाने तबला वादक।
1946 - नवीन पटनायक- ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री ।
1948 - हेमा मालिनी- प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना।
1950 - निदुमोलु सुमति - भारत की प्रसिद्ध मृदंग वादक हैं।
1995 - वेद कृष्णमूर्ति - भारतीय महिला क्रिकेटर।
1995 - सूबेदार अमित पंघाल भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी और एक शौकिया मुक्केबाज।
2000 - संकेत महादेव सरगर एक भारतीय भारोत्तोलक।

*16 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1938 - प्रभाशंकर पाटनी - गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
1951 - लियाक़त अली ख़ाँ - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री ।
1983 - हरीश चंद्र महरोत्रा - भारत के महान गणितज्ञ थे।
1994 - गणेश घोष - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
2020 - पंजाब के तरनतारन में सिख आतंकवाद से डटकर लोहा लेने वाले और बहादुरी के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह भिखीविंड की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
2020 - बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन।
2022 - 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (26) सुबह मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर पर मृत पाई गईं (सुसाइड किया)।

*16 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस।
🔅 वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस।
🔅 विश्व खाद्य दिवस  / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्‍थापना दिवस (78 वाँ)।
🔅 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 39वां स्थापना दिवस।
🔅 विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day)।
🔅 विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।