पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 17 अक्तूबर 2023

इतिहास की 17 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 17 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 17 अक्टूबर 2023*
                *मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया - 25:28 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा - 20:32 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* तैतिल - 13:25 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* प्रीति - 09:21 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:22
*🌄सूर्यास्त-* 17:50
*🌙चन्द्रोदय-* 08:39
*🌛चन्द्रराशि-* तुला - 14:22 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 14:58 से 16:24
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया 25:28 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सिन्दूर तृतीया , तृतीय नवरात्र - माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत , रंग भूरा , शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 25:30 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:31 से , सूर्य तुला राशि में 25:29 पर , कार्तिक संक्रांति (पुण्यकाल अगले दिन प्रातः 07:53 तक), श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस , श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस , विश्व आघात ( ट्रॉमा ) दिवस व आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 ( स्मृति दिवस )।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन सुदी चतुर्थी 25:14 तक पश्चात् पंचमी शुरु , माँ कूष्मांडा पूजा / व्रत , रंग नारंगी , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठुर ) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 21:01 तक ,।_*

*🎯आज की भक्ति👉*

🌹
*माँ चन्द्रघंटा👉*
*पिण्डजप्रवरारूढा*
        *चण्डकोपास्त्रकैर्युता।*
*प्रसादं  तनुते  मह्यं*
        *चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।*
*भावार्थ👉*
              _पिंडज जीवों में सर्वाधिक बलशाली सिंह पर सवार, आक्रमण करने के लिए तैयार व भयानक अस्त्रों को धारण करने वाली विख्यात चंद्रघंटा देवी मुझपर कृपा बरसा रही हैं।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *17 अक्टूबर 2023 , मंगलवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। आज ख़ुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर सभी के साथ खुशहाल माहौल बनाकर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित रखें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। आपकी त्यागभावना बनी रहेगी जो लाभप्रद होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

 भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही हानि की ओर ले जाएगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। स्त्री जातकों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है अतः यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। संतान को भरपूर समय दें । वैसे कहीं से अचानक धन आने की संभावना है। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपके लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमे भाग्य का भी साथ रहेगा। आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। ऊर्जा का सही इस्तेमाल उन्नति की ओर ले जाएगा जिससे मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । स्वास्थ्य लाभ होगा ।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप इन अवसरों में से कितना अच्छा उपयोग कर पाते हैं। यदि आप सही दिशा में काम करते हैं तो आप निश्चित रूप से आपकी प्रगति तय है। अपने काम को लेकर केंद्रित रहें व समर्पित रहें। उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ आप किसी पूजा स्थल पर जा सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए उत्कृष्ट रहने वाला है। आप व्यावसायिक सदंर्भ में आर्थिक लाभ हासिल कर सकते है। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता अवश्य मिलेगी। आप में से कुछ लोग नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभावदायक है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बढ़ती रहेगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखें। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

व्यावसायिक सदंर्भ में आपका आशावादी दृष्टिकोण आपको ऊर्जावान बनाए रखने में आपकी सहायता करेगा। आपका व्यवहार दूसरों को काफी आकर्षित करेगा। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सदंर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

यात्राएं अधिक होने के कारण आप थके हुए हो सकते है। आपको अपने वरिष्ठों से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक सदंर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों अभी न बनाएँ । परिवार के सदस्यों के साथ हेज-मेल बढ़ाएँ । अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान कर सकती है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके आप लाभ अर्जित कर सकते है। आज व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ आपके लिए संभव है, किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यवसायी आज अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति करेंगे। आपको अपने दोस्तों से लाभ मिल सकता है और सरकारी अफसर आपकी मदद कर सकतें हैं। आने वाले कुछ दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। नए अधिग्रहण भी आज संभव हैं। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके लिए ख़ुशी का स्रोत बनेंगे, हालांकि आपकी माँ का स्वास्थ्य आपको थोड़ा प्रभावित कर सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति में उन्नति और आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप किसी का विरोध कर रहें है तो उसकी नाराजगी झेलनें को तैयार हो जाएं। वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा I विवाह योग्य संतान का वैवाहिक संबंध पक्का हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। किन्तु यदि आप आर्थिक लाभ हेतु आसान तरीकों की तलाश करते हैं तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिएI आज के दिन आपके बिजनेस-पार्टनर के साथ रिश्ते कड़वे हो सकते हैं। अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है। रिश्तेदारों से संबंध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आपके लिए यथावत रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1797 - कैम्पो फॉर्मिओ की संधि ने पहले गठबंधन युद्ध को समाप्त कर दिया।
1801 - बतवियन गणराज्य में एक तख्तापलट का आयोजन किया गया।
1806 – हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।
1870 - कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
1878 – जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।
1888 - वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1904 – बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।
1912 - बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1917 - प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।
1918 – युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
1919 - आल इंडिया खिलाफत दिवस का आयोजन।
1920 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी।
1933 – महान वैज्ञानिक अलर्बट अंस्टाइन ने जर्मनी छोड़ अमेरिका में शरण ली।
1940 – महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।
1941 - द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1956 – इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।
1973 – तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।
1977 – कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया।
1979 - मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
2003 - ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास 'वेरनारन गॉड लिटिल' को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2003 - पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार।
2003 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
2004 - न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची।
2004 - गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।
2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।
2019 - नीति आयोग ने पहली बार भारत नवाचार सूचकांक जारी किया। कर्नाटक शीर्ष पर, तमिलनाडु दूसरे और महाराष्‍ट्र तीसरे स्‍थान पर।
2020 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई , जबकि करीब 32 लोग घायल हुए ।
2020 - उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी का भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए चार दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू हुआ।
2020 - भारत के औषधि महानियंत्रक ने रूस की कोविड वैक्सिन स्पुतनिक-5 के मानव परीक्षण को अनुमति दी।
2020 - न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की लेबर पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की।
2020 - पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने राष्ट्रीय टी 20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
2021 - पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने “मेरा घर मेरे नाम” योजना लांच की।
2021 - रुसी टीम अंतरिक्ष में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग करने का इतिहास रचने के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटी।
2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान सम्‍मेलन का उद्घाटन किया व किसानों के लिए विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।
2022 - रूस में एक बिल्डिंग पर लड़ाकू विमान क्रैश होने से 4 की मौत , 19 घायल व 6 लापता हुए।

*17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1817 – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म हुआ।
1877 - सिस्टर यूप्रासिआ, भारतीय ईसाई महिला संत।
1892 - आर. के. शनमुखम चेट्टी - राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।
1923 – प्रसिद्ध लेखिका / उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ।
1927 - ख्वाजा शम्सुद्दीन अज़ीमी अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के पाकिस्तानी विद्वान हैं।
1929 - चंद्रशेखर रथ ओड़िया भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
1931 - एस सी जमीर - नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
1932 - राजीव तारानाथ - भारतीय सरोद वादक शास्त्रीय संगीतकार।
1936 - दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1955 - स्मिता पाटिल - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1970 – भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए।
1973 - भगवंत सिंह मान - कवि व पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री ।
2001 - टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले फरीदाबाद के मनीष नरवाल।

*17 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1890 -  सूफी संत लालन फकीर।
1906 - स्वामी रामतीर्थ - हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
1983 – फ़्रांस के समाज शास्त्री रेमन्ड आरोन का निधन हुआ।
1998 - लल्लन प्रसाद सिंह आईसीएस - असम , मणिपुर , मेघालय , नागालैंड  और त्रिपुरा के राज्यपाल थे। -
2019 - क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन।

*17 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस।
🔅 श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस।
🔅 विश्व आघात ( ट्रॉमा ) दिवस।
🔅 आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 ( स्मृति दिवस )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।