पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 19 अक्तूबर 2023

इतिहास की 19 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
 
Rashiphal

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 19 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 19 अक्टूबर 2023*
              *बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी - 24:33 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 21:04 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* बव. - 12:57 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सौभाग्य - 06:53 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:24
*🌄सूर्यास्त-* 17:48
*🌙चन्द्रोदय-* 10:45
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 21:04 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 13:31 से 14:57
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन सुदी पंचमी 24:33 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचम नवरात्र माँ स्कन्दमाता पूजा व्रत , रंग सफेद , ललिता पंचमी , उपांग ललिता पंचमी व्रत , नत पंचमी (उड़ीसा) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:04 से , श्री सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर जयन्ती , श्री सारंगधर दास जयन्ती , श्री प्रकाश चंद्र सेठी जयन्ती , श्री सनी देओल ( अजय सिंह) फ़िल्म अभिनेता जन्म दिवस व श्री जॉन बॉस्को जसोकी स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी षष्ठी 23:26 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठम नवरात्र माँ कात्यायनी व्रत / पूजा , रंग लाल , तप षष्ठी (उड़ीसा ) , माँ सरस्वती आह्वान मूलभे , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:41 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:41 तक।_*

*🎯आज की भक्ति👉*

🌹
*_🙏स्कन्दमात्रे नमो देव्यै🙏_*

*सिंहासनगता   नित्यं*
      *पद्‍माश्रितकरद्वया ।*
*शुभदास्तु सदा  देवी*
     *स्कन्दमाता यशस्विनी॥*
*भावार्थ👉*
         _सदा सिंहासन पर आसीन और दोनों हाथों में कमल धारण करने वाली कीर्तिमती स्कंदमाता देवी सदा शुभदायिनी हों।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *19 अक्टूबर 2023 , बृहस्पतिवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज मन हल्का रहेगा व कार्य योजना सफल रहेगी। अपने वाकचातुर्य से आप कार्य पूर्ण कर लेंगे। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। व्यापार - व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। कार्य में व्यस्त रहेगें। सन्तान को समय दे पाएंगे। हल्का भोजन करें। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मंगलमय होगा । वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें , बने काम बिगड़ सकते हैं। कुछ जगह अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को सोच बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इष्ट आराधना सहायक होगी। स्वास्थ्य में ठंड से बचाव करें और सब सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन मिश्रित उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों सही दिशा में प्रयोग करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसाय विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर सकते है । शत्रु वर्ग सक्रिय होगा परन्तु उनको सफलता नहीं मिलेगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। आध्यात्मिक कार्यो के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज समय आपके साथ है । धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। किसी खुलासे को लेकर मानसिक परेशानी रह सकती है । आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं इसलिए आत्मविश्वास को प्रबल रखें । मन में कई दुविधाएं चल रही हैं तो निर्णय लेने का सही समय है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो जाएगा। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। कहीं भी ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप पसन्न मुद्रा में रहेंगे । कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को ढीला न छोडे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ होगा । क्या करूं, क्या न करूं , इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं तो शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी नकारात्मक सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे । आप दूसरों के लिए नकारात्मक न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग हो सकता है। कम समय है, काम ज्यादा इसलिए मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप सकारात्मक सोच से उन्नति कर पाएंगे । जो करना है उसके लिए आगे बढे । समय की कीमत समझे फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे कम हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। ऊर्जा बढाने पर बल देंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*19 अक्टूबर की 4महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1630 – बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।
1689 - रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1722 – फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेंट कराया।
1739 – इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।
1781 – ब्रिटिश जनरल कॉर्नविलास ने अमेरिका में आत्मसमर्पण किया ।
1781 -  अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन हुआ।
1813 – लैपजिंग का युद्ध समाप्त हुआ।
1853 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।
1872 – न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।
1889 - फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
1900 – जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने 'प्लांक का नियम' प्रतिपादित किया था। इसे 'ब्लैक बॉडी एमिशन' का नियम भी कहा जाता है।
1915 – रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।
1917 - 1917 डलास लव फील्ड हवाई अड्डा पब्लिक के लिए खोला गया।
1924 - अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।
1926 – जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।
1932 – ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1932 – फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
1933 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
1943 – रटगर्ज विवि के छात्र एल्बर्ट शात्ज ने तपेदिक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा 'स्ट्रेप्टोमाइसिन' विकसित की।
1944 – फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध आरंभ हुआ।
1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरी आफ़ चैरिटीज़ की स्थापना की। मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी।
1952 – श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक मद्रास प्रांत से अलग तेलगु भाषी राज्य आंध्र प्रदेश बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया।
1956 – रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को ​अधिकारिक रूप से समाप्त किया।
1960 – नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
1970 – भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। यह एक सुपर सोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ ने किया था।
1983 - भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।
1987 – न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।
1994 - जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2000 – भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार करने की घोषणा की।
2003 - पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
2004 - अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।
2004 - चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।
2004 - सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।
2005 - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।
2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।
2008 - आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।
2012 - लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत ,110 अन्य घायल हुए।
2019 - चिली में 15 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की गयी।
2019 - दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौ नए मोहल्‍ला क्‍लिनिक का उद्घाटन किया।
2019 - संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक ने 14 राष्ट्रों ( आर्मेनिया, ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लीबिया, मार्शल आइलैंड्स, मॉरिटानिया, नामीबिया, नीदरलैंड, पोलैंड, कोरिया गणराज्य, सूडान और वेनेजुएला ) को UNHRC के लिए चुना।
2019 - श्रीलंका को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया (कोलंबो गजट)।
2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड चैलेंजेज की वार्षिक बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।
2020 - केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आयुष्मान सहकार योजना की शुरूआत की।
2021 - उत्तराखंड के कुमाऊं में दो की वर्षा से भूस्खलन, मकान ढहने, पानी में करंट आदि कारणों से 42 लोगों की मौत हुई।
2021 - उत्तर कोरिया ने समुद्र में किया बैलेस्टिक मिशाइल का परीक्षण।
2022 - 24 साल बाद इतिहास बदला.; मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने , शशि थरूर की हार हुई।
2022 - बिहार में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया , राजधानी पटना के अलावा चंपारण में भी धरती हिली।
2022 - उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र के पास तोपों से गोलाबारी की।

*19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1870 - मातंगिनी हज़ारा - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1887 - सारंगधर दास - स्वतंत्रता सेनानी थे।
1888 - वेंकटराम रामालिंगम पिल्लै (तमिलनाडु से थे , पद्म भूषण सम्मानित थे) साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध।
1903 - आर. सी. बोराल - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
1910 – खगोलशास्‍त्री और नोबेल पुरस्‍कार विजेता सुब्रमण्‍यम चंद्रशेखर का लाहौर (​ब्रिटिश भारत) में जन्म हुआ।
1911 - असरारुल हक़ मजाज़ उर्दू के प्रगतिशील विचारधारा से जुड़े रोमानी शायर के रूप में प्रसिद्ध रहे।
1919 - प्रकाश चंद्र सेठी -  मध्य प्रदेश के 8 वें मुख्यमंत्री (1972-75) थे।
1920 – स्वाध्याय परिवार के संस्थापक , प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक व समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठालवे का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
1923 - भोलाशंकर व्यास - 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1929 - निर्मला देशपांडे - गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।
1961 - सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता , निर्देशक, निर्माता और राजनेता।
2000 - नीतू घनघास एक भारतीय मुक्केबाज।
2002 - दिव्यांश सिंह पंवार एक भारतीय खेल निशानेबाज।

*19 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1745 – मशहूर किताब 'गुलीवर की यात्राएं' के लेखक जोनाथन स्वि​फ्ट का निधन हुआ।
1971 - रामअवध द्विवेदी - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
1995 - सलमा बेग ( कुमारी नाज़ या बेबी नाज़) हिंदी फ़िल्मों में एक भारतीय अभिनेत्री थीं।
2005 - जॉन बॉस्को जसोकी - नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
2013 - के॰ राघवन - जिन्हें मुख्यतः राघवन मास्टर के नाम से जाना जाता है, एक मलयाली संगीत रचयिता थे।
2018 - ओसामु शिमोमुरा एक जापानी कार्बनिक रसायनज्ञ और समुद्री जीवविज्ञानी थे।
2011 - जॉर्ज वर्गीज कक्कानादन, केरल राज्य से मलयालम भाषी कथाकार, उपन्यासकार और लेखक थे।
2020 - असम के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ.जयंत माधब का आधी रात को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
2021 - भिवानी के गाँव नांधा निवासी पैरा कमांडो राजेश कुमार का निधन हुआ।

*19 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर जयन्ती।
🔅 श्री सारंगधर दास जयन्ती।
🔅 श्री प्रकाश चंद्र सेठी जयन्ती।
🔅 श्री सनी देओल ( अजय सिंह) फ़िल्म अभिनेता जन्म दिवस।
🔅 श्री जॉन बॉस्को जसोकी स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।