पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 24 अक्तूबर 2023

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 24 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 अक्टूबर 2023*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी - 15:16 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा - 15:28 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* गर - 15:16 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* गण्ड - 15:39 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:27
*🌄सूर्यास्त-* 17:43
*🌙चन्द्रोदय-* 15:01
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 14:54 से 16:18
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 आश्विन सुदी दशमी 15:16 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्री विजयदशमी ( दशहरा ) पर्व , विजय मुहुर्त 13:56 से 14:39 तक , नवरात्र पारणा , मन्वादि , आयुद्ध पूजा / शमी पूजा / अपराजिता पूजा / नीलकंठ दर्शन , दशमी राजाओं का पट्टाभिषेक , सीमोल्लंघन , शस्त्रादि पूजा (देशाचारे ) , वर्षा योग , सूर्य स्वाति नक्षत्र में 18:26 पर , विघ्नकारक भद्रा 25:54 से , पंचक 04:23 से , विजयदशमी ( दशहरा ) पर्व , श्री बौद्धावतार दशमी , श्री माधवाचार्य जयंती (आश्विन शुक्ल दशमी) , विश्व विकास सूचना दिवस , विश्व पोलियो दिवस , संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस , भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (62वाँ) , International Day of Climate Action , International Gibbon Day , अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats) , International Freshwater Dolphin Day व निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन सुदी एकादशी 12:34 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पापांकुशा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , श्री श्याम बाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 12:33 तक , पंचक जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न चोरहार्य न राजहार्य न*
*भ्रतृभाज्यं न च भारकारि।*
*व्यये कृते वर्धति एव नित्यं*
*विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्।।*
*भावार्थ 👉*
_एक ऐसा धन जिसे न चोर चुराकर ले जा सकता है, न ही राजा छीन सकता है, जिसका न भाइयों में बंटवार हो सकता है, जिसे न संभालना मुश्किल व भारी होता है और जो अधिक खर्च करने पर बढ़ता है, वो विद्या है। यह सभी धनों में से सर्वश्रेष्ठ धन है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 अक्टूबर 2023 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। आराम के लिए समय मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे। कोरोना काल में यात्रा का कार्यक्रम टालें। परिवार पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार व मित्रों से सामंजस्य बनेगा । संतान सुख मिलेगा। शत्रु हार का सामना करेंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में हल्की बाधा आयेगी। अधिकारी से सौहार्दपूर्ण रहें। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तालमेल बनाएँ रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज धर्म पर विश्वास बनेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । हल्का मानसिक तनाव रहेगा। खर्च पर ध्यान दें । सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है । आलस्य को त्याग मेहनत पर विश्वास बनेगा । साझेदारी से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। खर्च पर ध्यान दें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। वैसे धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान आदि में विश्वास और भी बढे़गा । उदर-विकार से बचें । कठिन परिश्रम से लाभ निश्चित है । धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान बनाए रखें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज गुप्त शत्रु से सावधान रहें । मानसिक चिंतन रह सकता है । दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी को समय दें। दैनिक कार्य सामान्य रहेंगे । निर्माण में प्रगति होगी। आध्यात्म मे विश्वास बनेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। जीवनसाथी को समय दें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1577 - चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
1579 - जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे,वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।
1605 - मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
1648 – प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ़्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
1795 – पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
1851 – कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।
1861 – कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
1915 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
1945 - द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।
1946 - रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1948 - बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
1949 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
1962 - भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है , की स्थापना भारत - तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई।
1975 - बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
1982 - सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।
1984 - काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।
2001 - नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
2003 – लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।
2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
2005 - न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।
2019 - भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।
2020 - भारत सरकार ने सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत-सीमा पुलिस की 47 अतिरिक्त चौकियों की स्थापना को मंजूरी दी।
2021 - भारतीय नौसेना की पहली प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की श्रीलंका यात्रा(24 से 28 अक्टूबर 2021 तक)प्रारंभ हुई।
2021 - भारत और ब्रिटेन के सशस्त्र बलों का कोंकण तट के पास अरब सागर में पहला संयुक्त युद्धाभ्यास (24 से 27 अक्टूबर) शुरू हुआ।
2021 - उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया।
2021 - आस्ट्रेलिया ने 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को सैद्धांतिक मंजूरी दी।
2022 - चार साल में चौथी बार चुना गया कंज़र्वेटिव पार्टी का नेता , भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम।
2022 - प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई।
*24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1775 - बहादुर शाह जफर मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।
1883 - सर मिर्जा मुहम्मद इस्माइल अमीन-उल-मुल्क - राजनेता और पुलिस अधिकारी व मैसूर , जयपुर और हैदराबाद के दीवान रहे।
1884 - प्रेम नाथ डोगरा - जम्मू तथा कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के कार्यकर्ता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।
1911 - अशोक मेहता - राजनीतिज्ञों , सांसद ।
1914 - लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।
1915 - जीवन - एक हिन्दी फिल्म अभिनेता कलाकार थे।
1921 - आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।
1936 - संजीव चट्टोपाध्याय एक भारतीय बंगाली उपन्यासकार और लघु कथाओं के लेखक।
1940 - कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन - भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक।
1967 – वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ।
1976 - रीमा लांबा उर्फ़ मल्लिका सहरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1974 - अनुराग ठाकुर भाजपा से सम्बद्ध राजनीतिज्ञ (हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे)।
*24 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1954 - रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ ।
1991 - इस्मत चुग़ताई - उर्दू साहित्यकार ।
1996 - ग्लेडविन जेब संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव।
2000 - सीताराम केसरी - भारतीय राजनीतिज्ञ।
2005 - त्रिवेणी साही मिश्रा असम के भूतपूर्व राज्यपाल।
2006 - धरमपाल - भारत के एक महान् गांधीवादी, इतिहासकार एवं दार्शनिक।
2013 - मन्ना डे - भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित।
2015 - शमशाद हुसैन एक भारतीय कलाकार।
2017 - गिरिजा देवी - प्रसिद्ध ठुमरी गायिका थीं।
2020 - गुजरात में अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जशोमति नंदन दास जी (72) का कोरोना से निधन हो गया।
2021 - परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान में सक्रिय जानेमाने जापानी नागरिक सुनाओ त्सुबोई (96) का निधन हुआ।
*24 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 विजयदशमी ( दशहरा ) पर्व।
🔅 श्री बौद्धावतार दशमी।
🔅 श्री माधवाचार्य जयंती (आश्विन शुक्ल दशमी)।
🔅 विश्व विकास सूचना दिवस।
🔅 विश्व पोलियो दिवस।
🔅 संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस।
🔅 भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (62वाँ)।
🔅 International Day of Climate Action .
🔅 International Gibbon Day .
🔅 अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats)।
🔅 International Freshwater Dolphin Day .
🔅 निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।