BJP सांसद ने लोकसभा में उठाया धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मुद्दा, झारखंड सरकार पर लगाया ये आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जमशेदपुर से सांसद विद्युत बरन महतो ने प्रस्तावित धालभूमगढ़ हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है।
 
politics news

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जमशेदपुर से सांसद विद्युत बरन महतो ने प्रस्तावित धालभूमगढ़ हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। हवाई अड्डे का 2019 में भूमि-पूजन हुआ था जिस पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।

महतो ने शुक्रवार को यह मुद्दा लोकसभा में भी उठाया। भाजपा नेता ने कहा कि प्रस्तावित हवाई अड्डा कोल्हान क्षेत्र के लिए एक वरदान होगा जो खनिजों से समृद्ध और झारखंड का औद्योगिक केंद्र है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का भूमि पूजन जनवरी 2019 में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की उपस्थिति में किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में लचर रुख अपनाया है। उन्होंने इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया।